फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sanitation system collapses; piles of garbage scattered across the city.

Rewari News: सफाई व्यवस्था चरमराई, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर

Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapses; piles of garbage scattered across the city.
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य पालिका संघ के आह्वान पर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि नगर परिषद का दावा है कि शहर से करीब 50 प्रतिशत कूड़ा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कुंज गली निवासी एकता ने कहा कि हड़ताल के कारण कई दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और दुर्गंध से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रशासन को जल्द समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन

बलभद्र सराय निवासी दुकानदार रमेश ने बताया कि बाजार में कूड़ा जमा होने से दुकानदारों और ग्राहकों को परेशानी हो रही है। हड़ताल अपनी जगह है, लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाड़ावास गेट निवासी कपिल ने कहा कि सफाई व्यवस्था सीधे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी है। नगर परिषद को हड़ताल के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था को और मजबूत करना चाहिए।
बारा हजारी निवासी ममता ने कहा कि घरों से निकलने वाला कूड़ा नियमित रूप से नहीं उठ रहा है। नगर परिषद को कर्मचारियों से बातचीत कर समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए।

मशाल जुलूस निकाल जताया रोष:
इस बीच सोमवार शाम सात बजे सफाई कर्मचारियों ने अग्रसेन चौक से आंबेडकर चौक तक मशाल जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में रोष जताया। रेवाड़ी इकाई प्रधान शिवा गंगाहेड़ी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। वहीं, उनके समर्थन में कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार और ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुभाष छावड़ी भी शामिल हुए।


वर्जन:
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर कूड़ा उठान व्यवस्था पर पड़ा है। डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कुछ कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हैं। नियमित कर्मचारी काम कर रहे हैं। शहर के कूड़ा संग्रहण केंद्रों से प्रतिदिन 70 से 80 टन कूड़ा उठाया जा रहा है। वर्तमान में करीब 50 प्रतिशत कूड़ा उठ रहा है। लोगों की सुविधा के लिए कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों को चौक-चौराहों पर भी भेजा जा रहा है, ताकि लोग उनमें कूड़ा डाल सकें।
अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed