फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Officials should show seriousness in resolving public grievances: Rao Inderjit Singh

जनसमस्याओं के समाधान में अधिकारी गंभीरता दिखाएं : राव इंद्रजीत सिंह

Tue, 01 Sep 2026 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 01 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Officials should show seriousness in resolving public grievances: Rao Inderjit Singh
रामपुरा स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनते केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। स्
रेवाड़ी। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों को जनसमस्याओं के समाधान में गंभीरता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को रामपुरा स्थित अपने निवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न गांवों से आए लोगों और सरपंचों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सरपंचों का दायित्व है कि वे गांवों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न गांवों से आए सरपंचों ने गली निर्माण, सामुदायिक भवनों सहित अन्य विकास कार्यों के लिए सांसद निधि और अन्य माध्यमों से अनुदान उपलब्ध कराने की मांग रखी। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाए और उनके माध्यम से सामने आने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से निवारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जरूरी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि माजरा स्थित एम्स में जल्द ही एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। यह पूरे क्षेत्र के लिए खुशी का विषय होने के साथ युवाओं के भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि एम्स संस्थान के पूरी तरह विकसित होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि एम्स क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा, बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी युवाओं को नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर भवन के लिए 21 लाख रुपये देने की घोषणा:
जनसुनवाई के दौरान गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने समाज की ओर से बनाए जा रहे गुर्जर भवन के निर्माण में सहयोग की मांग रखी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने भवन निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने इसके लिए केंद्रीय मंत्री का आभार जताया। विभिन्न गांवों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग पर राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि संबंधित आवेदनों की उचित जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर ही इन प्रस्तावों पर आगे निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़े प्रस्तावों की गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed