Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rewari News
›
A 160-foot-tall Ravana, weighing 11 tonnes; thousands of spectators expected to gather in Berli Kalan for Dussehra.
{"_id":"6ad6140d1c9a39f07303dff3","slug":"video-a-160-foot-tall-ravana-weighing-11-tonnes-thousands-of-spectators-expected-to-gather-in-berli-kalan-for-dussehra-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"160 फीट ऊंचा रावण, 11 टन वजन; बेरली कलां में दशहरे पर उमड़ेंगे हजारों दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
160 फीट ऊंचा रावण, 11 टन वजन; बेरली कलां में दशहरे पर उमड़ेंगे हजारों दर्शक
रेवाड़ी। जिले के बेरली कलां गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे पर 160 फीट ऊंचे और करीब 11 टन वजनी रावण के पुतले का दहन होगा। यह पुतला जिले में सबसे ऊंचा और हरियाणा में ऊंचाई के मामले में दूसरा सबसे बड़ा बताया जा रहा है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से हजारों दर्शक पहुंचते हैं।
सर छोटेलाल रामलीला क्लब के प्रधान जयवीर ने बताया कि इस विशाल पुतले को तैयार करने में एक महीने से अधिक समय लगा है और इस पर करीब पौने दो लाख रुपये खर्च हुए हैं। सोमवार शाम को विशाल हाइड्रा मशीन की मदद से पुतले को खड़ा किया जाएगा। इसकी ऊंचाई और वजन को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए।
मंगलवार को दशहरे के अवसर पर पहले गांव में झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद शाम को रावण दहन होगा। हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद रहेगा। कार्यक्रम में कोसली विधायक अनिल यादव भी शामिल होंगे।
70 फीट का धड़, 25 फीट का छत्र
रावण के पुतले का चेहरा 20 फीट, मुकुट 20 फीट, छत्र 25 फीट, धड़ 70 फीट और पैरों की लंबाई करीब 25 फीट रखी गई है। इन हिस्सों को जोड़कर 160 फीट ऊंचा पुतला तैयार किया गया है। इसकी भव्यता दशहरे पर आने वाले दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रहेगी।
अंग्रेजों के समय से चली आ रही रामलीला की परंपरा:
बेरली कलां गांव में रामलीला मंचन की परंपरा अंग्रेजों के समय से चली आ रही है। इस रामलीला में 10 साल के बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्ग कलाकार अलग-अलग किरदार निभाते हैं। गांव के लोग मिल-जुलकर इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
प्रधान जयवीर के अनुसार, पिछले करीब 20 वर्षों से गांव निवासी मुकेश रावण के पुतले का निर्माण कर रहे हैं। हर साल तैयार होने वाला यह विशाल पुतला दशहरे के आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार भी गांव में रावण दहन को लेकर उत्साह है और लोगों को शाम के आयोजन का इंतजार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।