Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat SP took to the streets late at night to assess security arrangements and conducted surprise inspections of checkpoints.
{"_id":"6af7f8821d4d9e007f0e25fc","slug":"video-panipat-sp-took-to-the-streets-late-at-night-to-assess-security-arrangements-and-conducted-surprise-inspections-of-checkpoints-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत एसपी ने देर रात सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, नाकों का किया औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत एसपी ने देर रात सड़कों पर उतरकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, नाकों का किया औचक निरीक्षण
शहर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आगामी छठ पूजा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने शुक्रवार देर रात स्वयं सड़कों पर उतरकर शहर में लगे विभिन्न पुलिस नाकों और रात्रि गश्त व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता को परखा और संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों व जवानों को स्पष्ट हिदायत दी कि रात्रि गश्त में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
छठ महापर्व को देखते हुए एसपी ने विशेष रूप से सेक्टर 13-17, असंध रोड नाका और एनएफएल नाके के समीप बने छठ घाटों व आसपास के क्षेत्रों का भी दौरा किया। उन्होंने वहां श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान घाटों के आसपास पुलिस की पैनी नजर रहनी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जाम की स्थिति से बचा जा सके।
एसपी ने कहा कि आमजन की सुरक्षा पानीपत पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और त्योहारों के दौरान शरारती तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।