फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Panipat News ›   Major boost for Panipat Police: 84 new quarters inaugurated.

पानीपत पुलिस को बड़ी सौगात, 84 नए क्वार्टरों का उद्घाटन

Wed, 02 Sep 2026 02:36 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2026 02:36 PM IST
Major boost for Panipat Police: 84 new quarters inaugurated.
पानीपत।थाना शहर परिसर में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए बनाए गए 84 नए फ्लैट बुधवार को पुलिस विभाग को समर्पित किए गए। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) डॉ. एम. रवि किरण ने पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के साथ रिबन काटकर नवनिर्मित आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। -करीब 27 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने इसका निर्माण कराया है। आवासीय परिसर में चार ब्लॉक बनाए गए हैं। छह मंजिला भवन में कुल 84 फ्लैट हैं। पुलिसकर्मियों की सुविधा को देखते हुए भूतल पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा प्रत्येक ब्लॉक में आवागमन के लिए लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ-साथ परिवार के साथ सुविधाजनक माहौल में रहने की सुविधा मिलेगी। थाना शहर परिसर पहुंचने पर एसपी भूपेंद्र सिंह ने एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। मधुबन से पहुंचे हरियाणा पुलिस के पाइप बैंड ने मधुर धुनों के साथ उनका स्वागत किया। उद्घाटन के बाद एडीजीपी ने एसपी के साथ पूरे आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने क्वार्टरों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेने के साथ निर्माण कार्य और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी अधिकारियों से ली। ---- पुलिसकर्मियों के कल्याण पर जोर एडीजीपी डॉ. एम. रवि किरण ने कहा कि पुलिसकर्मी कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा के लिए हर समय ड्यूटी पर तत्पर रहते हैं। ऐसे में उनके कल्याण और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त क्वार्टर मिलने से पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे उनके जीवन स्तर में सुधार होगा और वे अधिक एकाग्रता से ड्यूटी कर सकेंगे। ------- पुलिसिंग में तकनीक का बढ़ रहा इस्तेमाल उद्घाटन के बाद पत्रकार वार्ता में एडीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है और पुलिसिंग में लगातार सुधार किया जा रहा है। अपराध से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर सामंजस्य जरूरी है। आमजन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। एसपी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नए क्वार्टरों में पुलिसकर्मियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। पार्किंग और लिफ्ट जैसी सुविधाओं से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। पुलिसकर्मियों के कल्याण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोहाली में किसानों का मोर्चा, जमीन पर सोकर गुजारी रात

02 Sep 2026

उज्जैन: पंचामृत अभिषेक के बाद दिव्य रूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पण के साथ गूंजा जय श्री महाकाल

02 Sep 2026

Meerut: भारत विकास परिषद ने कराई ''भारत को जानो'' अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

02 Sep 2026

Meerut: पांच घंटे चली किसानों और कमिश्नर की वार्ता, नहीं बनी सहमति, सुबह फिर होगी वर्ता, पूरी रात चला धरना और रागिनी

02 Sep 2026

Meerut: नहीं उठा शहर से कचरा, सूरजकुंड डिपो में खड़ी रहीं कूड़े से भरी गाड़ियां

02 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: मेरठ बंद से एक रात पहले प्रदर्शन को लगाया टेंट, पुलिस ने हटवाए पर्दे, नोकझोंक

02 Sep 2026

कानपुर: नाला ओवरफ्लो होने से जलभराव, बढ़ी लोगों की मुश्किलें

01 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: खुले नाले में जा घुसी कार, एक युवक व युवती थे सवार

01 Sep 2026

कानपुर: जान देने के लिए नाले में कूदा युवक, पुलिस ने बचाई जान

01 Sep 2026

एमएनएनआईटी में हिंदी माह 2026 का शुभारंभ

01 Sep 2026

हिंदी माह 2026 में व्याख्यान देते प्रमोद कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक (राजभाषा) मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान इलाहाबाद

01 Sep 2026

एमएनएनआईटी के आईआईएचएमएफ में अपना स्टार्टअप पिच करते उद्यमी

01 Sep 2026

हादसे मे घायल राजेश कुमार का निधन

01 Sep 2026

VIDEO: रामनगर में उफान पर आए बरसाती नाले, कई वाहन बहने से बचे

01 Sep 2026

राहत शिविर में पहुंचे 16 परिवार, 65 लोग अब तक आए

01 Sep 2026

कानपुर: यूजीसी के नए प्रावधानों के खिलाफ मशाल मार्च, मोतीझील से गोल चौराहे तक गूंजा विरोध का स्वर

01 Sep 2026

कानपुर: श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा, उमड़ी भीड़

01 Sep 2026

फरीदाबाद: रेस्तरां पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी की छापेमारी, 6 लाख का चालान

01 Sep 2026

पलवल हादसा: एक पल में उजड़ गई जिंदगी, पति की माैत पर रोते-रोते आंसू भी सूख गए

01 Sep 2026

स्नातकोत्तर में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंची

01 Sep 2026

पूर्वी दिल्ली में बस स्टॉप की पड़ताल: स्टैंड पर ऑटो-ई रिक्शा का कब्जा, बीच सड़क बस का इंतजार करते यात्री

01 Sep 2026

पलवल पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

01 Sep 2026

नोएडा की रीवा बरनवाल ने दिल्ली में जीता सोना

01 Sep 2026

हरियाणा सरकार का शव जलाकर सरकार पर भड़के नगरपालिया कर्मचारी संघ

01 Sep 2026

धौज पीएचसी के गेट पर ताला, बाहर ही हुआ प्रसव

01 Sep 2026

बस दुष्कर्म पीड़िता को इन्साफ दिलाने एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च

01 Sep 2026

अलीगढ़ के मिर्जापुर सिया इलाके में 100 करोड़ की 106 बीघा सरकारी जमीन कराई कब्जामुक्त

01 Sep 2026

गुरुग्राम में पशु पकड़ने पहुंची नगर निगम की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव

01 Sep 2026

फर्रुखाबाद: बारिश से मैदान में दलदल, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल बदला

01 Sep 2026

हाथरस में पांच वाहन चोर गिरफ्तार, 12 वाहन बरामद

01 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed