फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rs 3.60 lakh swindled under the pretext of a gas connection update.

Panipat News: गैस कनेक्शन अपडेट का झांसा देकर 3.60 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.60 lakh swindled under the pretext of a gas connection update.
गैस कनेक्शन अपडेट का झांसा देकर 3.60 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। अडानी गैस कनेक्शन अपडेट करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कारोबारी से 3.60 लाख रुपये की ठगी की। साइबर ठगों ने खुद को एजेंसी का कर्मचारी बताकर कारोबारी को झांसे में लिया और क्रेडिट कार्ड पूछकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेक्टर-12 निवासी कारोबारी राकेश जैन ने बताया कि उनकी सेक्टर-25 में फैक्टरी है। 14 अगस्त को उनके पाए एक व्हाट्सएप कॉल आई और कॉल करने वाले ने खुद को अडानी गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। इसके बाद कहा कि आपके घर में लगा अडानी गैस कनेक्शन का मीटर अपडेट नहीं है। जिसे अपडेट कराना होगा, नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। इसी तरह से उसने उनकी कॉल को दूसरे नंबर पर फॉरवर्ड कर लिया और बातों में उलझाकर क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछ लिया।
विज्ञापन

साइबर ठग ने उनके खाते से 1,02,999 रुपये की ट्रांजेक्शन की, लेकिन कार्ड की लिमिट एक लाख तक होने के कारण पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। इसके बाद 90-90 हजार रुपये की चार ट्रांजेक्शन कर क्रेडिट कार्ड से 3.60 लाख रुपये निकाल लिए। जब उन्हें इसका पता चला तो तुरंत ही इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाने में की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed