Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
False story of a ₹5 lakh robbery in Panipat exposed; a physical assault stemming from an old enmity had been staged to look like a dacoity.
{"_id":"6ae06d28a427d484dd03b59b","slug":"video-false-story-of-a-rs5-lakh-robbery-in-panipat-exposed-a-physical-assault-stemming-from-an-old-enmity-had-been-staged-to-look-like-a-dacoity-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में पांच लाख की लूट की झूठी कहानी का भंडाफोड़, पुरानी रंजिश में मारपीट को दिया था डकैती का रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में पांच लाख की लूट की झूठी कहानी का भंडाफोड़, पुरानी रंजिश में मारपीट को दिया था डकैती का रूप
सेक्टर 11-12 में सोमवार देर शाम हुई कथित पांच लाख रुपये की लूट की वारदात जांच में पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी निकली है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई लूट की घटना नहीं थी, बल्कि पुरानी रंजिश के चलते हुआ झगड़ा था। रंजिश के तहत आरोपी पक्ष को संगीन मामले में फंसाने और झगड़े को बड़ा रूप देने के लिए पीड़ित ने लूट की पूरी साजिश रची थी।
डीएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि सोमवार शाम करीब आठ बजे सेक्टर 11 में सौरभ आनंद नामक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। वारदात के तुरंत बाद पीड़ित सौरभ ने पुलिस को सूचना दी कि हमलावरों ने उससे पांच लाख रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को वारदात स्थल से ही तीन लाख रुपये बरामद हो गए, जो पीड़ित के पास ही मौजूद थे। डीएसपी यादव ने स्पष्ट किया कि वारदात के समय पीड़ित के पास केवल वही राशि थी और लूट की कोई घटना घटित नहीं हुई है। पीड़ित ने आपसी झगड़े व रंजिश को डकैती का रूप देने के लिए पांच लाख की लूट की झूठी कहानी तैयार की थी।
पुलिस के पास फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।