{"_id":"6a8e7ab2d9aab96b610feac1","slug":"video-sudden-surge-in-the-sukhna-choe-due-to-rains-in-himachal-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बरसात से सुखना-चो में अचानक आया तेज बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बरसात से सुखना-चो में अचानक आया तेज बहाव
हिमाचल में लगातार बारिश से मंगलवार को कालका के हंडिया मोहल्ले के पास बहने वाली सुखना-चो (बरसाती नदी) में अचानक तेज बहाव आ गया। जलस्तर बढ़ने पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे मजदूर समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।
नदी के बीच मौजूद जेसीबी को भी चालक ने समय रहते किनारे पहुंचा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय निवासी सितार चंद सहित प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाल में हुई भारी बारिश और नदी के तेज बहाव से हंडिया मोहल्ले के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के साथ आसपास के कई घरों को भी नुकसान पहुंचा था। इसके बाद प्रशासन यहां राहत कार्य चला रहा है।
मंगलवार को हिमाचल के ऊपरी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद सुखना-चो का जलस्तर अचानक बढ़ने लगा। देखते ही देखते पानी का बहाव तेज हो गया। उस समय कुछ मजदूर नदी के आसपास राहत कार्य में जुटे थे। पानी बढ़ता देख काम रोककर सभी सुरक्षित स्थान पर चले गए।
इसी दौरान नदी के बीच मौजूद जेसीबी भी तेज बहाव की चपेट में आने से बच गई। स्थिति को भांपते हुए चालक ने मशीन को नदी किनारे पहुंचा दिया। प्रशासन की ओर से यहां राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।