फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   The BJP will launch a campaign against drugs and crime, with rallies originating from four directions.

Panchkula News: नशे और अपराध के खिलाफ चार दिशाओं से यात्रा निकालेगी भाजपा

Sun, 30 Aug 2026 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
The BJP will launch a campaign against drugs and crime, with rallies originating from four directions.
चंडीगढ़। पंजाब भाजपा नशे और अपराध के खिलाफ प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी 15 सितंबर के बाद चार दिशाओं से 15 दिवसीय जागरूकता यात्राएं निकालने की योजना बना रही है। चार केंद्रीय मंत्री इन यात्राओं की अगुवाई करेंगे। अभियान के समापन पर जालंधर में बड़ी रैली करवाने की तैयारी है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बुलाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में अभियान का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। पार्टी ने सीमा पार से बढ़ती नशा तस्करी और प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रमुख मुद्दा बनाने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन

प्रस्तावित योजना के तहत यात्राएं मालवा, माझा और दोआबा समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से शुरू होंगी। तलवंडी साबो, अमृतसर, श्री आनंदपुर साहिब और एक अन्य जिले को शुरुआती केंद्र बनाने पर विचार हो रहा है। यात्राओं के दौरान विधानसभा स्तर पर बाइक रैलियां निकाली जाएंगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 500 से 2000 लोगों की जनसभाएं भी आयोजित करने की योजना है। चार केंद्रीय मंत्री यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके जरिये भाजपा नशे और अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने के साथ आगामी चुनाव के लिए अपना जनाधार मजबूत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed