फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akali factions in touch with BJP; 16 senior leaders set to join soon.

Panchkula News: अकाली जत्थेबंदियां भाजपा के संपर्क में, 16 बड़े नेताओं की जॉइनिंग जल्द

Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Akali factions in touch with BJP; 16 senior leaders set to join soon.
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने रणनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इसी के तहत भाजपा पंजाब की अकाली जत्थेबंदियों के संपर्क में है और इनके साथ गठजोड़ कर सकती है। शिरोमणि अकाली दल (बादल) को फिलहाल दूर रखा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, विभिन्न सियासी दलों के 16 बड़े नेताओं को भी जल्द भाजपा में शामिल करवाए जाने की तैयारी है। भाजपा की कूटनीति आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता हासिल करने के लिए तैयार रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन

पंजाब में शिअद (बादल) के अलावा चार अन्य अकाली जत्थेबंदियां सक्रिय हैं। इनमें शिअद (पुनर सुरजीत), एक साल पहले ही बादल गुट से बगावत कर बनी है। इसके अलावा अकाली दल (वारिस पंजाब दे), शिअद (संयुक्त) व शिअद (अमृतसर) भी सक्रिय हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि भाजपा 117 में से 99 सीटों पर खुद को मजबूत मानती है जबकि 18 सीटें कमजोर हैं। इनमें से 73 सीटों पर भाजपा का मुख्य फोकस रहेगा। शिअद (बादल) संग गठजोड़ की बात पर उन्होंने इशारों में कहा, पंजाब में अकाली दल खत्म नहीं होगा बल्कि असली अकाली दल उभरेगा और संभवत: उससे भाजपा का गठजोड़ होगा। उन्होंने साफ कहा कि शिअद (बादल) के अलावा अन्य अकाली जत्थेबंदियों के साथ पार्टी का संपर्क है। इतना ही नहीं विभिन्न दलों के 16 कद्दावर नेता भी जल्द भाजपा में आएंगे। 44 बाहरी नेता अभी तक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। यदि भाजपा सत्ता में आती है तो इस बार जट सिख चेहरे को ही सीएम बनाने पर विचार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने साफ कहा कि भाजपा और शिअद (बादल) का गठजोड़ होने वाला है, यह नैरेटिव वही लोग गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें पार्टी का राजनीतिक अस्तित्व बचाने की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed