{"_id":"68c2ed634890e38480007b31","slug":"video-palwal-chief-minister-flying-squad-took-action-against-buses-running-without-permit-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Palwal: बिना परमिट चल रही बसों पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने की कार्रवाई, दो बसों पर लगा 40 हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal: बिना परमिट चल रही बसों पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने की कार्रवाई, दो बसों पर लगा 40 हजार का जुर्माना
मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम ने जिले में बिना परमिट के चलने वाली बसों पर कार्रवाई करते हुए दो बसों पर 40 हजार रुपए का जुर्माना किया है। इनमें से एक बस का जुर्माना मौके पर ही ऑनलाइन जमा कर दिया गया। जबकि दूसरी बस को जब्त कर बस स्टैंड परिसर में खड़ा किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से बसें चलाने वाले चालकों और मालिकों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता को गुप्त सूचना मिली थी कि पलवल से मथुरा, आगरा और दिल्ली की ओर बिना परमिट के बसें सवारियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर उड़न दस्ता की टीम ने आरटीए के स्टाफ के साथ मिलकर औचक निरीक्षण करने का निर्णय लिया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त टीम बस स्टैंड पलवल पहुंची और वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
जांच के दौरान टीम को दो बसें संदिग्ध हालात में सवारी बैठाती मिलीं। इनमें बस संख्या HR73B0707 और बस संख्या HR73A9281 शामिल थीं। टीम ने दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर से वैध स्टेज कैरिज परमिट दिखाने को कहा, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर आरटीए स्टाफ ने नियमानुसार दोनों बसों पर 20-20 हजार रुपए का चालान ऑनलाइन जारी किया।
बस नंबर HR73B0707 के मालिक ने मौके पर ही ऑनलाइन भुगतान करके जुर्माना अदा कर दिया। वहीं, दूसरी बस HR73A9281 को टीम ने इम्पाउंड कर लिया और बस स्टैंड परिसर में खड़ा कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी और बिना परमिट चलने वाली बसों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।