{"_id":"6aad42094b3d0a84790bf3b3","slug":"video-warning-of-agitation-over-pending-demands-of-the-pwd-mechanical-workers-union-2026-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की लंबित मांगों पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की लंबित मांगों पर आंदोलन की चेतावनी
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ने शुक्रवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो 24 अक्तूबर को राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। यह ज्ञापन अधीक्षण अभियंता के माध्यम से सरकार को भेजा गया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के संबंध में सरकार और संबंधित विभागों को पहले भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी मांगों पर कोई अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। इससे कर्मचारियों में रोष है। संगठन ने मौजूदा सरकार पर कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और लोक निर्माण विभाग के मंत्रियों को भी ज्ञापन दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक इन मांगों का कोई समाधान नहीं निकला है। यूनियन के पदाधिकारी बैठक की अध्यक्षता जिला उपप्रधान संजय कुमार ने की। इसका संचालन जिला कैशियर नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर राज्य प्रचार सचिव सुबे सिंह और एसकेएस जिला प्रधान कौशल यादव भी मौजूद थे। जिला सहसचिव सतीश और कनीना ब्रांच प्रधान नरेंद्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।