{"_id":"690f2262c60fb53fd60415b1","slug":"video-urea-was-provided-to-300-farmers-and-wheat-seeds-to-30-farmers-in-mahendragarh-2025-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को यूरिया व 30 किसानों को गेहूं का बीज कराया उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में 300 किसानों को यूरिया व 30 किसानों को गेहूं का बीज कराया उपलब्ध
सरकारी खाद केंद्र पर शनिवार को 300 किसानों यूरिया खाद व 30 गेहूं के बैग वितरित किए गए। शुक्रवार शाम को सरकारी खाद केंद्र पर एक हजार यूरिया के बैग पहुंचे थे। शनिवार सुबह किसानों को खाद आने की भनक लगी तो केंद्र पर भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों को लाइनों में लगाकर खाद का वितरण शुरू किया गया।
इस समय अगेती बिजाई की गई सरसों में पहली सिंचाई शुरू हो चुकी है और अब किसानों को खाद की आवश्यकता रहेगी। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि किसानों को मांग के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जा रहा है।
बता दें कि नवंबर व दिसंबर माह में सरसों की फसल में पहली सिंचाई से पहले यूरिया खाद की आवश्कता होती है। यूरिया खाद को लेकर किसानों को लाइनों में लगने का भय सता रहा है। इस भय के चलते किसान भी पहले से ही खाद लेने का का प्रयास कर रहे हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों की मानें तो इस बार अनुमानित 277500 एकड़ में सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसों बिजाई पूरी हो चुकी है। सरसाें बिजाई के करीब एक माह के बाद ही पहली सिंचाई के समय किसानों को यूरिया खाद की आवश्कता रहेगी। गेहूं बिजाई से पूर्व डीएपी व यूरिया खाद की बिजाई करते हैं। इस समय जिले में करीब छह हजार मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है जो सरसों की पहली सिंचाई के समय पर्याप्त रहेगा। सोमवार शाम को यूरिया खाद पहुंचने की संभावना है। करीब 30 किसानों गेहूं के बीज का भी वितरण किया गया।
किसानों को आवश्कतानुसार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। शुक्रवार को एक हजार बैग खाद पहुंची थी जिसका शनिवार को वितरण कर दिया गया है। 300 से अधिक किसानों को खाद व 30 किसानों को गेहूं का बीज उपलब्ध कराया गया है। सोमवार या मंगलवार शाम को यूरिया खाद ओर पहुंचने की संभावना है। किसानों को खाद को लेकर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -जगराम, प्रबंधक, हैफड, महेंद्रगढ़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।