Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
The Chairperson of the State Commission for Protection of Child Rights inspected an Anganwadi, a school, and a women's police station in Narnaul.
{"_id":"6a60ccb32880cd3ff30029f7","slug":"video-the-chairperson-of-the-state-commission-for-protection-of-child-rights-inspected-an-anganwadi-a-school-and-a-womens-police-station-in-narnaul-2026-07-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी, स्कूल और महिला थाने का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी, स्कूल और महिला थाने का लिया जायजा
नारनौल। बच्चों के अधिकारों की रक्षा, उनके स्वास्थ्य, पोषण व सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी विद्यालयों, अस्पताल व महिला पुलिस थाने का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। दौरे की शुरुआत लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक से हुई।
बैठक के उपरांत आयोग की अध्यक्ष मोहल्ला माली टिब्बा स्थित आंगनबाड़ी सह-क्रैच केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। केंद्र में उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में सहभागिता करते हुए उन्होंने उन्हें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संतुलित पोषण व नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया व केंद्र परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण स्तर का भी निरीक्षण किया।
महिला पुलिस थाने में उन्होंने बाल मित्र कक्षों की कार्यप्रणाली व बाल अपराधों से संबंधित मामलों में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इसके उपरांत स्पर्श एडवांस महिला एवं बाल अस्पताल का निरीक्षण कर नवजात शिशुओं एवं माताओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।