{"_id":"6abf936a47e2cf7f600afaf9","slug":"video-teachers-in-narnaul-staged-satyagraha-in-protest-against-mandatory-tet-and-htet-requirement-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में टीईटी व एचटीईटी की अनिवार्य शर्त के विरोध में अध्यापकों ने किया सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में टीईटी व एचटीईटी की अनिवार्य शर्त के विरोध में अध्यापकों ने किया सत्याग्रह
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महेंद्रगढ़ की ओर से शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं सत्याग्रह किया गया। नेताजी सुभाष पार्क के बाहर आयोजित धरने व भूख हड़ताल में सैकड़ों अध्यापक-अध्यापिकाओं ने भाग लेकर टीईटी/एचटीईटी की अनिवार्य शर्त का विरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान मास्टर अमीलाल गुर्जर ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सुरेंद्र कुमार ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए अमीलाल गुर्जर ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में देश और प्रदेश के लाखों अध्यापकों पर टीईटी/एचटीईटी जैसी शर्तें लागू कर रही है। निर्धारित समय में परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाने की स्थिति में वर्षों से सेवाएं दे रहे अध्यापकों की नौकरी पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरकार से इस अव्यावहारिक शर्त को वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो अध्यापक वर्ग प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन तेज करेगा।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। धरने को अनुबंधित अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुरेश शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान कौशल यादव, पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोयत, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा और सीटू के राज्य सचिव रोहतास गोठवाल ने भी संबोधित कर आंदोलन का समर्थन किया। इस अवसर पर अमीलाल गुर्जर, अंजू देवी, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, सुमन देवी, जागृति परवीन, ज्योति, ईश्वर सिंह, सुरेश कुमार, मुनेश, शर्मिला और वीना सहित अनेक अध्यापक अनशन पर बैठे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।