{"_id":"6af85152f26f5f422f0cfad2","slug":"video-supporters-raise-questions-about-police-investigation-in-vinod-saini-suicide-case-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"विनोद सैनी सुसाइड मामले में समर्थकों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनोद सैनी सुसाइड मामले में समर्थकों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
नारनौल।
मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी सुसाइड मामले को करीब चार सप्ताह बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर परिजनों और समर्थकों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में एडवोकेट प्रमोद तरेडिया और दीक्षित सैनी ने कहा कि वे मामले की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जांच जिस दिशा में चल रही है, वह सही नहीं है।
एडवोकेट प्रमोद तरेडिया ने कहा कि मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जांच में किसी की संलिप्तता की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन बिना ठोस जानकारी के इस संबंध में कोई निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि उन्हें कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली है कि कुछ आला अधिकारी जांच को दूसरी दिशा में ले जाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बरती गई तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर जांच अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।