{"_id":"6b06c83e9991288d540c53f8","slug":"video-rs-344-lakh-siphoned-from-account-after-hacking-phone-fraud-carried-out-in-three-transactions-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फोन हैक कर खाते से उड़ाए 3.44 लाख रुपये, तीन ट्रांजेक्शन में ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन हैक कर खाते से उड़ाए 3.44 लाख रुपये, तीन ट्रांजेक्शन में ठगी
महेंद्रगढ़। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ठग अब लोगों के मोबाइल फोन को निशाना बनाकर उनके बैंक खातों से रकम निकाल रहे हैं। ऐसा ही मामला गांव दौगड़ा निवासी अरविंद कुमार के साथ सामने आया है। उनका मोबाइल फोन ऑटोमेटिक हैक होने के बाद खाते से 3.44 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई। ठगों ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से खाते से रकम निकाली।
पीड़ित अरविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उनका मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया था। इसके बाद उन्होंने करीब आधे घंटे बाद फोन स्विच ऑफ कर दिया। बुधवार सुबह जब उन्होंने दोबारा फोन चालू किया तो खाते से कई ट्रांजेक्शन होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि ये सभी ट्रांजेक्शन उनकी ओर से नहीं किए गए थे। अरविंद के अनुसार खाते से पहली ट्रांजेक्शन में 1.97 लाख रुपये, दूसरी में 98 हजार रुपये और तीसरी में 49 हजार रुपये निकाले गए। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा और अब साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत ले ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।