फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul: Treatment stalled while awaiting ultrasound; patients getting by on painkillers.

नारनौल: अल्ट्रासाउंड के इंतजार में उलझा इलाज, दर्द निवारक के सहारे मरीज काट रहे दिन

Fri, 25 Sep 2026 09:12 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 25 Sep 2026 09:12 PM IST
Narnaul: Treatment stalled while awaiting ultrasound; patients getting by on painkillers.
नारनौल। मरीज के पेट में दर्द आज हो रहा है, लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच पंद्रह दिन बाद की जाएगी। क्योंकि नागरिक अस्पताल में संसाधन कम और अल्ट्रासाउंड की जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने तक चिकित्सक भी उचित उपचार नहीं कर पाते और मरीजों को दर्द निवारक दवाओं के सहारे दिन गुजारने पड़ते हैं। पेट में दर्द, पथरी दर्द व पेशाब में समस्या सहित अन्य पेट संबंधित बीमारियों से अनेक मरीज प्रतिदिन उपचार करवाने नागरिक अस्पताल आते हैं। अधिकतर मामलों में चिकित्सक पहले अल्ट्रासाउंड जांच ही लिखते हैं ताकि जांच के आधार पर दवाइयां लिखी जा सकें। लेकिन जब मरीज जांच के लिए अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंचते हैं तो उन्हें पंद्रह दिन बाद की तारीख दी जाती है। जिस कारण अनेक मरीज मजबूरन बाहर से जांच करवाते हैं और आर्थिक रूप से कमजोर लोग जांच की तारीख का इंतजार करते हैं। लंबित मामले अधिक चल रहे : नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 50 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। इस समय करीब 500 जांच लंबित चल रही हैं। वहीं प्रतिदिन करीब 50 मरीज ही अल्ट्रासाउंड करवाने आते हैं। ऐसे में 25 सितंबर को जो मरीज जांच करवाने के लिए नागरिक अस्पताल आए उन्हें 6 अक्तूबर की तिथि दी गई। जांच शिविर लगाकर लंबित मामले निपटाए जा सकते हैं : नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लंबित मामले लंबे समय से चल रहे हैं और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लंबित मामलों के निपटान के लिए खास कदम नहीं उठाए गए। विशेषज्ञों की राय के अनुसार यदि नागरिक अस्पताल में एक सप्ताह के लिए शिविर लगाकर लंबित अल्ट्रासाउंड की जांच की जाए तो उसके बाद प्रतिदिन जांच के लिए आने वाले मरीजों की जांच उसी दिन होना संभव हो सकता है। मेरे पेट में दर्द था, जिसके उपचार के लिए मैं 10 सितंबर को नागरिक अस्पताल आया था। चिकित्सक ने दर्द के कारण का पता करने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच लिखी, लेकिन मुझे 25 सितंबर की तारीख दी गई और 15 दिन बाद मेरी जांच हो पाई। मोहन, मोहल्ला- पुरानी सराय मेरी बेटी के पेट में दर्द था और 11 सितंबर को नागरिक अस्पताल उपचार के लिए आए थे। लेकिन अल्ट्रासाउंड जांच के लिए 25 सितंबर की तारीख दी गई और जब आज सुबह पहुंचे तो तीन घंटे के इंतजार के बाद जांच हो पाई। केवल पेन किलर दवाइयां खाकर जांच के दिन का इंतजार करते रहे क्योंकि बाहर अल्ट्रासाउंड की फीस बहुत महंगी थी। सुनील, गांव- रसूलपुर प्रतिदिन करीब 50 मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। वहीं, आपातकालीन, ऑपरेशन व गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड तुरंत किए जाते हैं। अल्ट्रासाउंड की श्रेणी अनुसार एक जांच करने में 15 से 30 मिनट का समय लगता है और यह भी ध्यान रखा जाता है कि जांच की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। डॉ. विजय डबास, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडला: 15 लाख के बिल के भुगतान के बदले चार लाख रिश्वत का आरोप, सीएमओ दो लाख लेते गिरफ्तार

25 Sep 2026

मंडी: डीएवी पब्लिक स्कूल डडौर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ

25 Sep 2026

सोलन: 11 दिसंबर से पहले होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- विभागों में फेरबदल पर भी चर्चा जारी

25 Sep 2026

फिरोजपुर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक, संगठन मजबूती पर चर्चा

कानपुर: उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ भगवान वासुपूज्य जी को चढ़ाया निर्वाण लाडू

25 Sep 2026
विज्ञापन

Video: संत आसूदाराम आश्रम और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर

25 Sep 2026

बिलासपुर: मां नयना देवी से मांगी मन्नत, बेटे की आंखों की रोशनी लौटने पर चांदी के नेत्र चढ़ाने पहुंची मां

25 Sep 2026
विज्ञापन

ऊना के बल्क ड्रग पार्क को लेकर प्रो. राम कुमार का सरकार पर निशाना, रोजगार और नशे के मुद्दे पर उठाए सवाल

25 Sep 2026

लुधियाना में नशा पीड़ित परिवारों से भाजपा प्रदेश प्रधान केवल ढिल्लों ने की मुलाकात

25 Sep 2026

ऊना: भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली में बलबीर चौधरी ने साधा निशाना, सुक्खू सरकार के कार्यकाल पर उठाए सवाल

25 Sep 2026

कानपुर: गुजैनी में मूर्ति विसर्जन के दौरान बमबाजी और हमला, पुलिस ने बारिश में निकाला आरोपियों का जुलूस

25 Sep 2026

मनाली: शिंकुला दर्रा को पहली बार लांघेगे रफ्तार के सौदागर, शनिवार से शुरू होगी रैली ऑफ हिमालय

25 Sep 2026

वीडियो: बंगाणा में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश रैली

25 Sep 2026

हमीरपुर: टौणी देवी स्कूल में विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर और ढोल बजाकर किया गणपति विसर्जन

25 Sep 2026

सुल्तानपुर में तेज हवा-बारिश से गिरी धान की फसल, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी

25 Sep 2026

भाजपा की नशामुक्ति यात्रा का होशियारपुर में स्वागत, तरुण चुघ बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई को बनाएंगे जन आंदोलन

गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष के बीच निकली विसर्जन शोभायात्रा

25 Sep 2026

ऊना: विवेक शर्मा बोले- पंचायत विकास कार्यों में ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं होगा, 31 मार्च तक हर काम पूरा करें

25 Sep 2026

Video: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन

25 Sep 2026

Jaipur Mayor Election: मेयर चुनाव के बीच कांग्रेस का धरना, विधायक रफीक खान ने लगाए गंभीर आरोप | Amar Ujala

25 Sep 2026

अयोध्या में मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम के गाए भजन, हनुमान चालीसा का किया पाठ

25 Sep 2026

हमीरपुर: नाविकों की सुरक्षा और सम्मान के लिए राजपूत कल्याण सभा ने उठाई आवाज, काली पट्टी बांधकर जताया समर्थन

फंदे से लटकता मिला वन निगम के डीएलएम का शव

25 Sep 2026

महिला थाने में दोस्त पुलिस कार्यक्रम का आयोजन

25 Sep 2026

चेचिस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, रेलवे गेट पर पकड़ा गया वाहन

25 Sep 2026

फतेहाबाद में ऑटो मार्केट के प्रधान पद लेकर बीजेपी की गुटबाजी सामने आई

25 Sep 2026

फतेहाबाद में मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे बजाने वाले तीन बुलेट चालकों के 30 हजार के चालान

25 Sep 2026

महेंद्रगढ़ में हकेंवि के सामने पुस्तकालय का शुभारंभ, युवाओं को निशुल्क मिलेगी सुविधा

वीडियो: पॉक्सो कानून को लेकर बुलंदशहर में चलेगा विशेष महाअभियान

25 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed