{"_id":"6a9ee13ee69141ccb20ac1b4","slug":"video-narnaul-dc-listens-to-peoples-grievances-at-the-grievance-redressal-camp-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल:समाधान शिविर में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल:समाधान शिविर में डीसी ने सुनी लोगों की समस्याएं
नारनौल। जिले में सोमवार व वीरवार को आयोजित हो रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को उपायुक्त अनुपमा अंजली ने लघु सचिवालय में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें डीसी के सामने रखीं, जिन्हें सुनकर उपायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक का काम अटकना या लटकना नहीं चाहिए, हर काम तय समय के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की मंशा यही है कि सरकारी सेवाओं और योजनाओं का फायदा लोगों तक बिना किसी रुकावट के आसानी से पहुंचे, ताकि उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
उपायुक्त ने कहा कि यह पहल आम आदमी की समस्याओं के समाधान के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। यहां लोग खुलकर अपनी बात रख पा रहे हैं और अधिकारी भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर तय समय में निपटारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रशासन और जनता के बीच की दूरी कम हुई है और यह शिविर दोनों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।