{"_id":"6a6770f63c0e5903dd0e1acd","slug":"video-fireman-arrested-in-narnaul-for-accepting-a-bribe-of-rs20000-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में फायरमैन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में फायरमैन 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
नारनौल। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रेवाड़ी इकाई ने नारनौल फायर स्टेशन के फायरमैन संदीप को सोमवार देर शाम 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगी थी। जिस पर एसीबी ने कार्रवाई की है।
इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि साहिल नामक मेडिकल स्टोर व अस्पताल संचालक ने फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित कराने का आवेदन किया था। उसे फायर एनओसी भी जारी करानी थी। आरोप है कि फायरमैन संदीप ने इस कार्य के लिए करीब 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की जांच के बाद एसीबी रेवाड़ी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान संदीप को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
इस संबंध में एसवी एंड एसीबी थाना गुरुग्राम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी संदीप से पूछताछ की जा रही है। मामले की आगे की जांच जारी है। ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।