{"_id":"696e424876517323a70aff81","slug":"video-collision-between-two-private-school-buses-several-children-injured-in-narnaul-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: निजी स्कूलों की बसों के बीच टक्कर, कई बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: निजी स्कूलों की बसों के बीच टक्कर, कई बच्चे घायल
नेशनल हाईवे 148 पर नांगल नूनिया के समीप स्कूली बच्चों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। यदुवंशी स्कूल थनवास और बालाजी स्कूल भुंगारका की बसों की आपसी टक्कर में कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को बसों से बाहर निकाला और नांगल चौधरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि डॉक्टरों के अनुसार अधिकांश बच्चों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं, लेकिन हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर स्कूली समय में तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही आम है, जबकि सुरक्षा के लिए न तो स्पीड कंट्रोल की ठोस व्यवस्था है और न ही चेतावनी संकेत पर्याप्त हैं।
जानकारी के अनुसार सोमवार को स्कूल खुलने के बाद बसें बच्चों को लेने के लिए विभिन्न गांवों में पहुंच रही थी। लेकिन यदुवंशी स्कूल थनवास और बालाजी स्कूल भुंगारका की स्कूल बसें जब नेशनल हाईवे 148बी पर पंहुची तो एक दूसरे से आपस में टकरा गई। जिससे कई बच्चों को चोट आई है। लेकिन गनीमत रही कि बच्चों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई फिलहाल हादसे की जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। वहीं अभिभावकों में रोष है और वे स्कूली बसों की फिटनेस, ड्राइवरों की ट्रेनिंग और हाईवे पर सुरक्षा इंतजामों की मांग कर रहे हैं। यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि स्कूली वाहनों की निगरानी और सड़क सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी परीक्षा बनकर सामने आया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।