{"_id":"6abb5a423638f8ded10f898d","slug":"video-rta-and-traffic-police-organized-an-awareness-rally-with-schoolchildren-in-kurukshetra-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में आरटीए और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरुकत रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में आरटीए और यातायात पुलिस ने स्कूली बच्चों के साथ निकाली जागरुकत रैली
यातायात पुलिस तथा आरटीए विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने पैदल मार्च निकालकर वाहन चालकों और आमजन को यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया।
इस जागरूकता अभियान में मेजर नितिन बाली गीता निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों ने हाथों में यातायात नियमों से संबंधित बैनर एवं तख्तियां लेकर पैदल मार्च किया।
इस दौरान बच्चों ने सड़क सुरक्षा, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों की पालना करने का संदेश दिया। पैदल मार्च शहीद ऊधम सिंह चौक से शुरू होकर लघु सचिवालय तथा स्टेडियम मार्ग से होते हुए वापस शहीद ऊधम सिंह चौक पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक राम करण ने इस दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षित सफर के लिए यातायात नियमों की पालना करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। थोड़ी सी लापरवाही कई बार गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
इसलिए वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों का पालन करें। निरीक्षक ने कहा कि बच्चों के माध्यम से यातायात नियमों का संदेश समाज तक पहुंचाने का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थी स्वयं भी नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक नागरिक ही सुरक्षित यातायात व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।