फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Emerging trends in the global blue economy will be deliberated upon at the conference.

Kurukshetra News: सम्मेलन में वैश्विक नीली अर्थव्यवस्था के उभरते रुझानों पर होगा मंथन

Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Emerging trends in the global blue economy will be deliberated upon at the conference.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को वैश्विक नीली अर्थव्यवस्था के उभरते रुझान तथा 2026-2030 के दौरान आईओआरए, आसियान और बिम्सटेक सहित अन्य क्षेत्रों में नीली अर्थव्यवस्था का क्रियान्वयन विषय पर तृतीय पूर्ण सत्र का आयोजन होगा। सत्र में समुद्री संसाधनों के सतत उपयोग, समुद्री अर्थव्यवस्था, क्षेत्रीय सहयोग तथा नीली अर्थव्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर देश-विदेश के विशेषज्ञ विमर्श करेंगे।
विज्ञापन


सुबह 9.30 से दोपहर 12.20 बजे तक होने वाले सत्र की अध्यक्षता आईसीआईपीएस के निदेशक प्रो. वीएन अत्री करेंगे, जबकि अमेरिका स्थित मिडिलबरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज के सेंटर फॉर द ब्लू इकोनॉमी के अनुसंधान निदेशक प्रो. चार्ल्स कोलगन सह अध्यक्ष होंगे। सत्र में अमेरिका के डॉ. बद्री नारायणन, ड्यूक विवि के प्रो. जॉन विर्डिन, स्वीडन स्थित ’’विश्व समुद्री विवि के प्रो. रोनन लॉन्ग, सांख्यिकी नॉर्वे की वरिष्ठ शोधकर्ता डॉ. क्रिस्टीन एम ग्रिम्सरुड, फ्रांस की ला रीयूनियन विवि की प्रो. ऐन-फ्रांस्वाज जत्तारा तथा नालंदा विवि के प्रो. एसके मोहंती विशेषज्ञ वक्ता के रूप में हिस्सा लेंगे। सत्र समापन दोपहर 12.10 बजे प्रो. वीएन अत्री के संबोधन से होगा। सुबह 10 से 11.30 बजे तक समानांतर तकनीकी सत्र-4 का ऑनलाइन आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12.50 बजे से चतुर्थ पूर्ण सत्र होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed