फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students were made aware of entrepreneurship and self-employment.

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति किया जागरूक

Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students were made aware of entrepreneurship and self-employment.
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में विद्यार्थियों को उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘हरियाणा जेन-एचआर युवा उद्यमी यात्रा-2026’ के अंतर्गत उद्यमिता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग से रितु तथा हरियाणा सरकार के उद्योग विभाग से प्रियंका ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार, स्वरोजगार, नया उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया तथा सरकार द्वारा उद्यमियों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों को व्यावसायिक रूप देने तथा रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को हरियाणा आइडियाथॉन में भाग लेने तथा अपने उद्यम संबंधी विचारों के पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। प्राचार्य अजय चौहान ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमशीलता की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. सविता कुमारी ने प्रशिक्षकों का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed