फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   The Education Minister asked students questions related to Indian culture.

Kurukshetra News: शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से पूछे भारतीय संस्कृति से जुड़े प्रश्न

Tue, 29 Sep 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 29 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
The Education Minister asked students questions related to Indian culture.
कुरुक्षेत्र। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत करते प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। प्रब - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीधे कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और शिक्षण व्यवस्था एवं पढ़ाई की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्मार्ट क्लास बोर्ड के संबंध में जानकारी ली और यह भी पूछा कि कक्षा शिक्षण में आधुनिक तकनीक का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों, भारतीय संस्कृति एवं नैतिक शिक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिए।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने विद्यालय के बारे में सुना था कि यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। विद्यालय का निरीक्षण करने पर उन्हें यह देखकर प्रसन्नता हुई कि शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का सुंदर समन्वय विद्यालय की कार्यप्रणाली में दिखाई देता है। प्रधानाचार्य अनिल मदान ने कहा कि विद्यालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त, अनुशासित और सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मदान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहिंदर पाल सिंगला, प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, सदस्य जंग बहादुर सिंगला मौजूद रहे। संवाद

कुरुक्षेत्र। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत करते प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। प्रब

कुरुक्षेत्र। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत करते प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा। प्रब- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed