फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Minister... the Municipal Council is merely playing a game of issuing notices, while a multi-story building has sprung up right before everyone's eyes.

मंत्री जी... नोटिस-नोटिस खेल रही नगर परिषद, देखते ही देखते खड़ी हो गई कईं मंजिला इमारत

Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:09 PM IST
Minister... the Municipal Council is merely playing a game of issuing notices, while a multi-story building has sprung up right before everyone's eyes.
कुरुक्षेत्र। मंत्री जी, नगर परिषद नोटिस-नोटिस खेलती रही और देखते ही देखते कईं मजिला इमारत बन गई। यहां तक कि इतना मौका दिया गया कि एनओसी तक बदली गई। रिहायशी क्षेत्र में अस्पताल के रूप में कॉमर्शियल इमारत बन जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो यहां कईं प्रकार की अन्य गतिविधियां भी शुरू हो गई है। जब नप ने कुछ नहीं किया तो लोकायुक्त में शिकायत देनी पड़ी। दयानंद कॉलोनी, सपड़ा कॉलोनी केराजेश कुमार व अन्य कईं लोगों ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण पंवार के समक्ष यह शिकायत दर्ज कराई, जिस पर नप के अधिकारी सफाई देते रहे। उधर डॉक्टर दंपती ने भी इसी दौरान अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ लोग केवल पार्किंग को लेकर विवाद खड़ा कर रहे हैं। वे कानूनी तरीके से बिजली बिल और टैक्स कॉमर्शियल रूप में चुकता कर रहे हैं। वहीं नप के ईओ राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच भी करवाई जा रही है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने स्पष्ट किया कि लोकायुक्त का जो भी फैसला आएगा, उसे लागू किया जाएगा। बैठक में तीन पुरानी और आठ नई शिकायतें रखी गई, जिनका निपटान किया गया। बॉक्स दी किरमच को ओपरेटिव सोसायटी का भर्ती प्रस्ताव रद्द , सैलरी की होगी रिकवरी पंचायत विभाग मंत्रीने उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां को निर्देश दिए कि दी किरमच को ऑपरेटिव सोसायटी में पांच कर्मचारियों की भर्ती के प्रस्ताव को रद्द करें और उनको दी गई सैलरी की रिकवरी की जाए। समिति के सामने गांव किरमच निवासी राजेश शर्मा ने शिकायत में इस भर्ती को अवैध तरीके करते हुए पांच कर्मचारियों को लगाने का आरोप लगाया था। वहीं मंत्री ने कहा कि इस तरह के मामले कुरुक्षेत्र में ही सबसे अधिक आ रहे हैं। बॉक्स अवैध निर्माण रूकवाने व रास्ता खुलवाने के आदेश कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने वार्ड नंबर एक निवासी देवी दयाल जांगड़ा की शिकायत पर नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो दर्रा खुर्द क्षेत्र के खादी ग्रामोदयोग से संबंधित इस मामले में नोटिस देने के साथ नियमानुसार कार्रवाई को अमल में लाएं और रास्ते का खुलवाया जाए। शिकायतकर्ता देवी दयाल जांगड़ा ने बताया कि टाउन प्लानिंग स्कीम 8-ए का उल्लंघन किया जा रहा है। योजना के तहत पार्किंग व सर्विस रोड के लिए छोडी गई जगह पर होटल व दुकानें बनाई जा रही है। इसी तरह उन्होंने शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह, अनिल कुमार, हरविंद्र चावला की शिकायत पर पुलिस को निर्देश देते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज करने के निर्देश दिए। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने सलेमपुर के रकबा में भूमि खरीद के दौरान धोखाधड़ी की गई है। बॉक्स मजबूत डयूटी मजिस्ट्रेट लगाकर पुलिस बस के साथ लिया जाए कब्जा कैबिनेट मंत्री ने गांव नरकातारी सरपंच केहर सिंह की शिकायत पर उपायुक्त को निर्देश दिए कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक्वायर की गई जमीन पर किए गए अवैध कब्जा छुड़वाया जाए। इसके लिए मजबूत डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया जाए और पुलिस बल के साथ कब्जा छुड़वाया जाए। सरपंच केहर सिंह ने शिकायत में बताया कि 18 एकड़ से ज्यादा भूमि को सरकार ने एक्वायर किया था। यहां पर प्लांट तैयार होने के बाद खाली जगह पर पेड़ लगाए गए थे, लेकिन अब पेड़ों का खत्म किया हुआ है और खाली जगह पर खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नारनौल में अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, दो एकड़ में छह डीपीसी और तीन चहारदीवारी ध्वस्त

सोलन में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, फोरलेन से हटाई गईं रेहड़ियां-फड़ियां

25 Aug 2026

अपराजिता-100 मिलियन स्माइल अभियान: बेटियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का संदेश, एचएएस अधिकारी ने साझा किया संघर्ष का सफर

25 Aug 2026

काकादेव में ओपन जिम पार्क बदहाल, लाखों के उपकरण पड़े-पड़े खा रहे जंग

25 Aug 2026

सेल्फी पॉइंट पर उगी जंगली घास, छह महीने से नहीं हुई सफाई

25 Aug 2026
विज्ञापन

कानपुर: लाखों खर्च कर बनाए पब्लिक टॉयलेट, पानी के बिना बेकार हो रही सुविधा

25 Aug 2026

मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका; पुलिस से हुई छीनाझपटी

25 Aug 2026
विज्ञापन

सिरमौर: राखी के रंगों से सजे नाहन के बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी महिलाएं

25 Aug 2026

रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर औरैया में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

25 Aug 2026

ऊना में ग्रामीण महिलाओं ने सजाए राखी के स्टॉल, हाथ से तैयार उत्पादों को मिल रहा बाजार

25 Aug 2026

अयोध्या में बारिश ने बिगाड़ी प्रदेशीय विद्यालयी प्रतियोगिता की व्यवस्था, पंडाल से टपका पानी

25 Aug 2026

VIDEO: हाथों में थामा कटोरा...कलेक्ट्रेट गेट पर दिव्यांगों ने मांगी भीख, एमजी रोड हुआ जाम; देखने वालों के थम गए कदम

25 Aug 2026

जीरा में फल और जूस की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख

मंडी: जोगिंदरनगर से सुगमता केंद्र सोलन शिफ्ट करने पर भड़का आक्रोश, शहर में निकली विरोध रैली

25 Aug 2026

बबेरू फायरिंग मामले में सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

25 Aug 2026

यमुनानगर में महिला आयोग की सदस्य ने महिला थाना और वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण

25 Aug 2026

जालंधर के डीआर स्टूडियो में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

25 Aug 2026

यातायात चौराहे पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा हटाने का विरोध

25 Aug 2026

सोलन: बसाल हेलीपैड पर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल, नियमों पर खरा उतरने वालों को मिला लाइसेंस

25 Aug 2026

शाहजहांपुर: शिव बरात में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, झांकियों ने मोहा मन

25 Aug 2026

पठानकोट में एनएचएम कर्मचारियों की हल्ला-बोल हड़ताल नौवें दिन में दाखिल

सोनीपत में गांव की समस्याओं को लेकर बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

25 Aug 2026

कन्नौज में खेत में मिला वृद्ध का शव, हत्या की आशंका पर जांच में जुटी पुलिस

25 Aug 2026

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाए मॉडल

25 Aug 2026

VIDEO: रावली के जाम में फंसे प्रशासन के तीन अधिकारी

25 Aug 2026

VIDEO: दोस्त ने ही दिया दगा, कारोबारी से ठगे 40 लाख रुपये

25 Aug 2026

VIDEO: कल यातायात में रहेगा बदलाव, रूट देखकर ही निकलें

25 Aug 2026

VIDEO: बोगस फर्म का बड़ा फर्जीवाड़ा... 7.77 करोड़ की आईटीसी चोरी

25 Aug 2026

VIDEO: पेट्रोल न देने पर सेल्समैन से बाइक सवार दो युवकों का विवाद, मारपीट का आरोप

25 Aug 2026

VIDEO: एक ननद ने पकड़े हाथ, दूसरी ने घोंप दिया चाकू

25 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed