फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for the President's visit intensify; three helipads are being constructed at KU using 1.20 lakh paver blocks.

Kurukshetra News: राष्ट्रपति के दौरे की तैयारी तेज, केयू में 1.20 लाख पेवरब्लॉक से बन रहे तीन हेलीपैड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the President's visit intensify; three helipads are being constructed at KU using 1.20 lakh paver blocks.
कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में रैली स्थल के बीच बना मलखंब जहां छात्र देंगे प्रस्तुतियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कुरुक्षेत्र दौरे के लिए तैयारी तेज हो गई है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल परिसर में उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए करीब 1 लाख 20 हजार पेवर ब्लॉक से तीन हेलीपैड तैयार किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य में लोक निर्माण विभाग के 100 से अधिक श्रमिक लगे हुए हैं।
विज्ञापन


परिसर में हेलीपैड के निर्माण में प्रत्येक हेलीपैड के बीच करीब 100 फीट का फासला रखा जा रहा है इसके अलावा हेलीपैड तक पहुंचने और वहां से बाहर निकलने के लिए करीब 20 फीट चौड़ी पेवर ब्लॉक की सड़क बनाई जा रही है। केयू के खेल परिसर से दूसरे द्वार तक रास्ते में आने वाले गतिरोधकों को भी हटाया गया है ताकि आवाजाही में किसी तरह की बाधा न आए। गुरुकुल में जाने के लिए उनके लिए विश्वविद्यालय और गुरुकुल के बीच दीवार तोड़कर नया गेट बनाया गया है ताकि दोनों स्थानों के बीच सीधा रास्ता तैयार हो सके।
विज्ञापन


गुरुकुल में आठ हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुकुल में आयोजित स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल होने आएंगी। समारोह के लिए गुरुकुल के खेल मैदान में आठ हजार से अधिक कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है इसके अलावा दो हजार और कुर्सियों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा पुलिस के सैकड़ों जवान, राइडर, डायल 112 आदि लगाई गई है। केयू से लेकर गुरुकुल तक पुलिस का पहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजित होने वाले समारोह में राष्ट्रपति के सामने गुरुकुल के छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे। वे स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के जीवन पर एक नाटक प्रस्तुत करेंगे, इसके अलावा गुरुकुल का मुख्य बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। इसके बाद मल्लखंभ और मुगदर की प्रस्तुतियां होंगी।

छह एंबुलेंस और 20 से अधिक डॉक्टरों की टीम रहेगी मौजूद

राष्ट्रपति के दौरे के दौरान स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं। मेडिकल व्यवस्था के लिए सीएमओ डॉ. सुखबीर नोडल अधिकारी होंगे। छह एंबुलेंस और करीब 20 से अधिक डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। चंडीगढ़ पीजीआई से भी डॉक्टरों की टीम यहां पहुंचेगी।


चूरमा और खीर के लगाए जाएंगे स्टॉल

रत्नावली के पहले दिन और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के केयू आगमन पर परिसर में हरियाणवी व्यंजनों के स्टॉल सजाए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर चोको चूरमा, खीर, मालपुए सहित अन्य व्यंजनों के तीन स्टॉल लगाए जाएंगे इसके लिए केयू के होटल एंड मैनेजमेंट विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं।

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में रैली स्थल के बीच बना मलखंब जहां छात्र देंगे प्रस्तुतियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। गुरुकुल में रैली स्थल के बीच बना मलखंब जहां छात्र देंगे प्रस्तुतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed