कुरुक्षेत्र। 9वीं कुरुक्षेत्र जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में वैष्णवी शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच पदक जीते। उन्हें प्रतियोगिता में बेस्ट गर्ल प्लेयर चुना गया। वहीं, आरुष पराशर और अस्तित्व कौशिक बने बेस्ट प्लेयर चुना गया है। प्रतियोगिता में पार्थ शर्मा और रेवांश सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुरुक्षेत्र जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता 24 और 25 अक्तूबर को केजी प्रिंटर्स, थानेसर के टेबल टेनिस कोर्ट में करवाई गई।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और संस्थाओं के करीब 60 से 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 25 अक्तूबर को आयोजित समापन समारोह में केजी प्रिंटर्स के प्रबंध निदेशक विक्रांत बिंदल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रधान अशोक यादवदेव, उपप्रधान पवन कुमार, कार्यकारी सदस्य डॉ. रोहित शर्मा, विनीत शर्मा, रोजेश अग्रवाल और डॉ. विशाल पाराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
डबल्स मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी
यूथ बॉयज डबल्स अंडर-11 में पार्थ शर्मा और अभिक कश्यप प्रथम रहे। अंडर-13 में ओजस सैनी और कौशिक अनेजा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अंडर-15 में पार्थ शर्मा और रुद्रांश विजेता बने। मिक्स्ड डबल्स अंडर-15 में पार्थ शर्मा और ओजस सैनी ने बाजी मारी। महिला डबल्स में वैष्णवी शर्मा और दीक्षा त्यागी, जबकि पुरुष डबल्स में आकाश गोयल और अनमोल सिंह प्रथम रहे। लड़कियों के वर्ग में काशवी और काव्या ने पहला स्थान हासिल किया। किड्स मिक्स्ड सिंगल्स में पार्थ शर्मा विजेता रहे।
सिंगल्स मुकाबलों में भी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
यूथ बॉयज सिंगल्स अंडर-11 और अंडर-13 में रेवांश प्रथम रहे, जबकि अंडर-15 में यश ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 और पुरुष सिंगल्स में पार्थ शर्मा विजेता बने। यूथ गर्ल्स सिंगल्स अंडर-13 में वैष्णवी शर्मा और अंडर-17 में काशवी वर्मा प्रथम रहीं। महिला सिंगल्स में भी वैष्णवी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।