Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Bike rally by Jammu & Kashmir and Ladakh Police arrives in Kurukshetra, carrying a message against drug abuse
{"_id":"6ad4d311e31caaed7c0dd19f","slug":"video-bike-rally-by-jammu-kashmir-and-ladakh-police-arrives-in-kurukshetra-carrying-a-message-against-drug-abuse-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशामुक्ति का संदेश लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस की बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशामुक्ति का संदेश लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस की बाइक रैली
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के उपलक्ष्य में ‘फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ थीम के तहत निकाली जा रही राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पुलिस ने स्वागत किया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पुलिस की इस संयुक्त रैली का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और नशामुक्ति का संदेश देना है। रैली के पड़ाव के दौरान सेक्टर-2/3 कट के पास हरमन सिटी के प्रवेश द्वार पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पुलिस द्वारा रैली के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के प्रबंध किए गए। राजकीय स्कूल उमरी, देवीदासपुरा, बिहोली और सिरसमा के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ‘से नो टू ड्रग्स’ का संदेश प्रमुखता से दिया गया। विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
-------------------------------------------
31 अक्तूबर को गुजरात में संपन्न होगी रैली
जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मुदैसिर अहमद ने बताया कि डीएसपी शहजाद अहमद के नेतृत्व में 12 अक्तूबर को जम्मू-कश्मीर से शुरू हुई यह रैली विभिन्न शहरों और कस्बों से होते हुए 31 अक्तूबर को गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की एकता प्रतिमा पर संपन्न होगी।
इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना और आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है।
लद्दाख पुलिस की सब इंस्पेक्टर नाराज छरोल ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशा न करने और नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर डीएसपी यातायात सुरेश कुमार, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सुखविंद्र सिंह सहित पुलिस कर्मचारी, विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।