Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
Bhartiya Kisan Union leaders were placed under house arrest after announcing plans to display black flags In Kurukshetra
{"_id":"68df800046dda0beb004de22","slug":"video-bhartiya-kisan-union-leaders-were-placed-under-house-arrest-after-announcing-plans-to-display-black-flags-in-kurukshetra-2025-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में भाकियू पदाधिकारियों को घरों में ही किया नजरबंद, काले झंडे दिखाने का किया था ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में भाकियू पदाधिकारियों को घरों में ही किया नजरबंद, काले झंडे दिखाने का किया था ऐलान
भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कईं पदाधिकारियों को पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते घरों में ही नजरबंद रखा। सुबह से ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए थे और गृह मंत्री के रवाना होने के बाद ही पुलिसकर्मी किसान नेताओं के घरों से हटे।
भाकियू ने फसल अवशेष जलाने के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। एक दिन पहले ही वीरवार देर शाम जिला प्रधान संजू नंबरदार के अलावा संजीव आलमपुर, जयभगवान किरमिच सहित अन्य पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया।
संजीव आलमपुर ने बताया कि बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दो दिन के दौरान जिला उपायुक्त व कृषि उपनिदेशक के साथ बैठकर बातचीत करवाने का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का फैसला वापस लिया। इसके बावजूद पुलिस सर्तक रही और तीनों पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया।
संजीव आलमपुर ने बताया कि जहां संजू नंबरदार व जयभगवान किरमिच को पूरे कार्यक्रम के दौरान नजरबंद रखा तो वहीं उन्हें भी सुबह दो घंटे तक इसी स्थिति में रखा गया लेकिन करनाल में जरूरी काम के चलते उन्हें ढील दी गई। उन्होंने बताया कि काले झंडे दिखााने का ऐलान किसानों के साथ फसल अवशेष जलाने की आड़ में की जा रही ज्याददती के चलते किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।