{"_id":"6afb64578ae9b0b4e4045441","slug":"baba-ajit-singh-house-stood-first-in-the-800-meter-race-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-164129-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 800 मीटर दौड़ में बाबा अजीत सिंह हाउस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 800 मीटर दौड़ में बाबा अजीत सिंह हाउस प्रथम
विज्ञापन
पिहोवा। रस्साकसी के दौरान दम लगाते हुए खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। गुरु नानक देव एकेडमी की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट में बाबा अजीत सिंह हाउस ने 800 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बाबा फतेह सिंह हाउस दूसरे और बाबा जोरावर सिंह हाउस तीसरे स्थान पर रहा।
स्पोर्ट्स मीट में 300, 400 और 800 मीटर दौड़, लेमन एंड स्पून रेस, मटकी रेस, साइकिल रेस और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अलग-अलग खेल स्पर्धाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह लुक्खी, कुलवंत सिंह वडेच और डॉ. वरयाम सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
मुख्य अतिथि सरदार बूटा सिंह लुक्खी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलों में भाग लेना भी जरूरी है। खेलों से हार के बाद दोबारा प्रयास करने और जीत पर विनम्र रहने की सीख मिलती है।
विज्ञापन
एकेडमी के एमडी एसएस गुराया ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में टीम भावना, समय की पाबंदी और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। प्रतियोगिता के अंत में अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया।