{"_id":"6afb64165bad83783101147b","slug":"modern-bus-queue-shelters-will-be-constructed-on-the-pipli-ladwa-road-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164121-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पिपली व लाडवा मार्ग पर बनाए जाएंगे आधुनिक बस क्यू शेल्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पिपली व लाडवा मार्ग पर बनाए जाएंगे आधुनिक बस क्यू शेल्टर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिपली चौके के निकट लाडवा की ओर निर्माणाधीन बस क्यू शेल्टर के नीचे बैठे वाहन का इंत
- फोटो : samvad
दीपक शर्मा
कुरुक्षेत्र। पिपली चौक से लाडवा की ओर हाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को बसों के इंतजार में खुले आसमान के नीचे खड़े रहने से जल्द ही छुटकारा मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग पर पहली बार दोनों ओर आधुनिक बस क्यू शेल्टर बनाए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस कार्य पर करीब पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कोई बस शेल्टर न होने के कारण लंबे समय से यहां सवारियों को बारिश, तेज धूप, आंधी और तूफान के बीच सड़क किनारे ही खड़े रहना पड़ता था। बसों और अन्य वाहनों के अचानक रुकने से हाईवे पर जाम की स्थिति बनने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी बनता था। अब इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
हाईवे पर एक बस क्यू शेल्टर सदर थाना के सामने हैफेड गोदाम के निकट बनाया जा रहा है, जबकि दूसरा भी इसी मार्ग पर विपरीत दिशा में यात्रियों की सुविधा के लिए तैयार होगा। इससे सड़क किनारे अनियंत्रित तरीके से जमा होने वाली भीड़ कम होगी और यातायात सुचारु रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -
बिजली, रोशनी, पंखे और बैनर की होगी व्यवस्था
नए बस क्यू शेल्टरों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसके लिए सीमेंटेड बेस तैयार करने के साथ सेफ्टी ग्रिल लगाई जाएंगी। शेल्टरों में बिजली, रोशनी के लिए लाइट, पंखे और बैनर की व्यवस्था भी होगी। दोनों तरफ अलग-अलग स्टॉपेज बनने से बसों के रुकने और यात्रियों के चढ़ने-उतरने की व्यवस्था भी सही बन पाएगी। साथ ही अतिक्रमण की स्थिति पर काबू पाने के लिए जीटी रोड से कुछ दूरी पर शेल्टर से लाडवा की ओर रेहड़ी-फड़ी लगाने की व्यवस्था बनाई गई।
-- -- -- -- -
लोगों को मिलेगी राहत : कैलाश सैनी
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने बताया कि यात्रियों को लंबे समय से पिपली चौके से लगते लाडवा मार्ग पर बसों का इंतजार करते हुए परेशानी उठानी पड़ रही थी। जीटी रोड के नजदीक भीड़ लगने से यातायात प्रभावित होने और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए सीएम नायब सैनी के मार्गदर्शन में दोनों तरफ बस क्यू शेल्टर बनाने की पहल की गई। करीब पांच लाख या इससे कुछ अधिक लागत की संभावना है।