Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Mathana s Kanshi Eleven crowned champions of KCPL Season 2

Kurukshetra News: मथाना की कांशी इलेवन बनी केसीपीएल सीजन-2 की चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Mathana s Kanshi Eleven crowned champions of KCPL Season 2
कुरुक्षेत्र। केसीपीएल टूर्नामेंट की टॉफी के साथ जश्न मनाते मथाना की विजेता टीम कांशी इलेवन के ​
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केसीपीएल सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में गांव मथाना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धीरपुर की टीम को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। शहीद सर्वजीत मिनी स्टेडियम कलसी में खेले गए फाइनल में धीरपुर की टीम ने 13 ओवर मेें 113 रन बनाए। वहीं, मथाना के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 11.1 ओवर में तीन विकेट खोकर 115 रन बना दिए।
आयोजक अमनदीप और तुषार की ओर से मथाना की कांशी इलेवन विजेता टीम को 61 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता धीरपुर की टीम को भी 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। विजेता टीम के सदस्य सुनील शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया। 4 नवंबर से शुरू हुई प्रतियोगिता 15 नवंबर की शाम तक चली।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शानदार प्रदर्शन के दम पर धीरपुर और मथाना की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में धीरपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 13 ओवर में सात विकेट गंवाकर 113 रन बनाए। धीरपुर की ओर से सुखपाल सिंह ने सर्वाधिक 58 रन की पारी खेली, जबकि हरदीप ने 18 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथाना की टीम ने से बल्लेबाज मित्ती ने अर्धशतकीय 56 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत की नींव रखी। विकेटकीपर बल्लेबाज गौरव ने महज 17 गेंदों में 39 रन की पारी खेलकर मुकाबले का रुख पूरी तरह मथाना के पक्ष में कर दिया। दोनों बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर 11 गेंद शेष रहते खिताब अपने नाम कर लिया।

-------
हिमांशु बने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सागर ने झटके 10 विकेट
टूर्नामेंट में हिमांशु वत्स ने चार पारियों में 186 रन बनाकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का स्थान हासिल किया, जबकि संदीप कांशी पांच पारियों में 153 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे। गेंदबाजी में सागर शर्मा ने चार पारियों में 10 विकेट झटके। संदीप कांशी ने पांच पारियों में नौ विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया और दूसरे सफल गेंदबाज रहे।


------
टीमवर्क बना मथाना की जीत का आधार : कांशी
मथाना के कप्तान संदीप कांशी ने जीत का श्रेय पूरी टीम के सामूहिक प्रदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि विशाल चंदू, मित्ती, गौरव, सुनील शर्मा, सिप्पो फौजी, कर्णू, सावन, निखिल, अनुज, रोमन, बंटी, पीटर, अजय, सुधीर और अमित ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया। सभी खिलाड़ियों के एकजुट प्रयास से टीम को फाइनल सहित प्रतियोगिता में सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed