Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Women showcased their strength in running, cycling, and discus throw.

Kurukshetra News: दौड़, साइकिल रेस और डिस्कस थ्रो में महिलाओं ने दिखाया दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Women showcased their strength in running, cycling, and discus throw.
कुरुक्षेत्र। खंड स्तरीय थानेसर (ग्रामीण) खेल प्रतियोगिता में उपस्थित सीडीपीओ और सुपरवाइजर। स्वय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से खंड स्तरीय थानेसर (ग्रामीण) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीडीपीओ प्रीति की अध्यक्षता में हुई प्रतियोगिता में किशोरियों और 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

किशोरियों के लिए 300 मीटर, 400 मीटर दौड़ और साइकिल रेस करवाई गई। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के लिए 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान सीडीपीओ प्रीति ने दहेज प्रथा को सामाजिक बुराई बताते हुए महिलाओं से इसे दूर करने में सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को दहेज प्रथा के खिलाफ काम करने की शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इसके बाद महिलाओं ने इस कुप्रथा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। इस मौके पर विभाग के सुपरवाइजर विनय कुमार, प्रेमलता, शोभा, रेखा, ममता, पूनम, सरिता और सीमा सहित आंगनबाड़ी वर्कर और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed