{"_id":"693597f3875f8e829200d28d","slug":"video-balkar-singh-was-appointed-as-the-chairman-of-the-road-mahasabha-2025-12-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय वॉलबॉल खिलाड़ी बलकार सिंह के सिर सजी रोड़ महासभा की चौधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अंतरराष्ट्रीय वॉलबॉल खिलाड़ी बलकार सिंह के सिर सजी रोड़ महासभा की चौधर
रोड़ महासभा की चौधर अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी बलकार सिंह के सिर सजी है। वे 107 वोट लेकर विजयी हुए जबकि उनके प्रतिद्वंदी मास्टर रामकुमार को 77 वोटें मिली। प्रधान पद के लिए नौ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनमें सबसे कम वोट मेहर सिंह को मात्र एक वोट मिली तो बलबीर सिंह को तीन वोट मिली।
प्रधान सहित अन्य पदाधिकारियों व 13 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए सुबह नौ बजे मतदान शुरू हुआ और तीन बजे तक जारी रहा। 300 डेलिगेट ने मतदान किया। दोपहर तक मतदान बेहद कम रहा लेकिन इसके बाद डेलिगेट मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। चुनाव के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।
सभी पदों के चुनाव के लिए 77 उम्मीदवार मैदान में, जिनमें 13 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 46 उम्मीदवार थे। प्रधान पद के लिए नौ, वरिष्ठ उपप्रधान के लिए दो, उपप्रधान के लिए छह, महासचिव के लिए पांच, सहसचिव के लिए तीन, प्रैस सचिव के दो पदों के लिए तीन व खंजाची के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। मुख्य चुनाव अधिकारी महाबीर सिंह का कहना है कि चुनाव पूरी शांति व पारदर्शिता के साथ हुआ। देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रधान बने बलकार सिंह के साथ-साथ अन्य पदों पर विजयी रहे उम्मीदवारों का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।