Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Vote counting for the Karnal District Bar Association election has begun; a three-member committee is overseeing the process.
{"_id":"6aa7a627012c6dea190b4906","slug":"video-vote-counting-for-the-karnal-district-bar-association-election-has-begun-a-three-member-committee-is-overseeing-the-process-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल जिला बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना हुई शुरू, विवाद के बाद बार काउंसिल ने संभाली कमान, तीन सदस्यीय कमेटी कर रही निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल जिला बार एसोसिएशन चुनाव: मतगणना हुई शुरू, विवाद के बाद बार काउंसिल ने संभाली कमान, तीन सदस्यीय कमेटी कर रही निगरानी
करनाल। जिला बार एसोसिएशन करनाल के छह पदों के लिए दो दिन पहले हुए चुनाव की अधूरी मतगणना अब सोमवार को पूरी कराई जाएगी। चुनाव के बाद मतगणना को लेकर विवाद होने के कारण पूरी प्रक्रिया संपन्न नहीं हो पाई थी। मामले में प्राप्त शिकायतों और प्रतिनिधित्व के बाद बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा, चंडीगढ़ ने निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारु मतगणना के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
बार काउंसिल की ओर से 13 सितंबर को जारी पत्र के अनुसार कमेटी में अमित राणा, शर्मिला शर्मा और हरप्रीत सिंह मुल्तानी को शामिल किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर को कमेटी के सदस्यों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
ऑब्जर्वर निर्मल सिंह ने बताया कि पत्र में मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी रखने के लिए सभी बैलेट बॉक्स खोलने, सील और बैलेट पेपर की स्थिति, मतगणना और परिणाम घोषित करने तक की पूरी वीडियोग्राफी कराने को कहा गया है। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया और वोटों की गिनती का बार रूम में लाइव डिस्प्ले किया जाएगा। वीडियोग्राफी को सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश, डीजीपी, उपायुक्त, एसपी और एसडीएम करनाल को भी पत्र भेजा गया है।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
करनाल में अध्यक्ष पद के लिए त्रिकोना मुकाबला है, जबकि संयुक्त सचिव के लिए दो प्रत्याशी होने से आमने-सामने का मुकाबला रहा। प्रधान पद के लिए जंगशेर सिंह, कनवदीप सिंह और विनोद कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पुरुष पद के लिए अरुण गोरसी, भगत राम, नरेश कुमार रंगा और संजय चाैधरी, उपाध्यक्ष महिला पद के लिए कविता दत्त, प्रीति राणा और सुषमा कश्यप, महासचिव पद के लिए चंद्र प्रकाश, साहिल दवर और विनीत कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहित अरोड़ा, रवि वासुदेव और रोहित पसरीचा और संयुक्त सचिव के लिए पूजा रानी और वंदना जैन मैदान में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।