{"_id":"6aa85a8da99b40b787075052","slug":"beaten-with-a-stick-for-asking-for-money-attacked-with-a-knife-after-asking-for-a-goat-to-be-moved-karnal-news-c-18-knl1018-991709-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रुपये मांगने पर लाठी से पीटा, बकरी हटाने के लिए कहा तो चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रुपये मांगने पर लाठी से पीटा, बकरी हटाने के लिए कहा तो चाकू से हमला
विज्ञापन
रुपये मांगने पर लाठी से पीटा, बकरी हटाने के लिए कहा तो चाकू से हमला
करनाल। जिले में विवाद के दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रंबा गांव में उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगने पहुंचे युवक पर लाठी से कई वार करने का आरोप है। सेक्टर-14 में गली से बकरी साइड करने को लेकर हुए विवाद में चाकू से हमला करने और बचाव में आए युवक के पिता को लाठी-डंडों से पीटने का आरोप है।
कैलाश निवासी रवि कुमार ने रंबा पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि वह 13 सितंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव रंबा निवासी साहब सिंह उर्फ साबू के पास अपने दिए हुए 20 हजार रुपये लेने गया था। रुपये मांगने पर साहब सिंह ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने लाठी उठाकर उस पर कई वार कर दिए।
रवि के अनुसार लाठी लगने से उसके सिर और बाजू में चोटें आईं। शिकायत के साथ घायल की चिकित्सकीय रिपोर्ट भी पुलिस को दी गई। चौकी में दी गई शिकायत के आधार पर सदर थाना करनाल में साहब सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी तरसेम ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
वहीं सेक्टर-14 में गली से बकरी हटाने पर विवाद हो गया। रामचरण ने बताया कि वह घर से बाहर निकला तो गली में बकरी खड़ी थी। रास्ता देने के लिए उसने बकरी को साइड किया। इसी बात पर बकरी का मालिक गुस्सा हो गया और घर से चाकू लेकर आ गया। आरोप है कि उसने रामचरण पर वार कर दिया, जिससे उसके हाथ पर चोट लगी। रामचरण के पिता बचाव के लिए पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है। दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां रामचरण का उपचार और मेडिकल जांच कराई गई। थाना सिविल लाइन प्रभारी विक्रांत ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। इसके आधार पर जांच जारी है।