फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Challenge of cleaning up before festivals: 3,000 tonnes of garbage strewn across the streets.

Karnal News: त्योहारों से पहले सफाई की चुनौती, सड़कों पर पसरा है तीन हजार टन कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Challenge of cleaning up before festivals: 3,000 tonnes of garbage strewn across the streets.
सेक्टर-14 में सफाई करते कर्मचारी। संवाद
करनाल। गणेश उत्सव के साथ ही शहर में त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। त्योहारों से पहले नगर निगम के सामने सबसे बड़ी चुनौती शहर को साफ-सुथरा करने की है। हड़ताल के दौरान जमा हुआ करीब साढ़े तीन हजार टन कचरा अभी भी शहर की सड़कों पर फैला हुआ है।
विज्ञापन

निगमायुक्त सलोनी शर्मा के अनुसार इस पूरे कचरे को हटाने में लगभग पांच दिन का समय लग सकता है, हालांकि लगातार बढ़ते कचरे ने अभियान की रफ्तार पर दबाव बढ़ा दिया है। शनिवार और रविवार को निगम और एजेंसी की टीमों ने मिलकर करीब 500 मीट्रिक टन कचरा उठाया, लेकिन इसी दौरान नए कचरे का दबाव भी बढ़ता गया।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर में जहां-जहां कचरा जमा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तत्काल उठाया जाए। चारों जोनों में निगम की टीमें और निजी एजेंसी सुगम स्वच्छता प्राइवेट लिमिटेड को पूरी क्षमता के साथ मैदान में उतारा गया है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था भी फिर से शुरू कर दी गई है, ताकि स्थिति को सामान्य किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई अभियान के तहत नालों की सफाई के साथ-साथ मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर फॉगिंग और चूना छिड़काव भी किया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नगर निगम की टीमें रविवार को भी मैदान में सक्रिय रहीं और छुट्टी के दिन भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम का पूरा फोकस फिलहाल जमा कचरे के त्वरित उठान, डोर-टू-डोर कलेक्शन को सुचारू करने और शहर को जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने पर है।

कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार ने दावा किया कि शहर को जल्द ही पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। हालांकि बढ़ता कचरा और त्योहारों की भीड़ प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed