फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Livestock farmers said prices were raised because costs increased while earnings fell.

Karnal News: पशुपालक बोले- खर्च बढ़ा और कमाई घटी इसलिए बढ़ाए दाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Livestock farmers said prices were raised because costs increased while earnings fell.
करनाल/इंद्री। घर-घर दूध पहुंचाने वाले पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाने के पीछे पशुपालन की बढ़ती लागत को वजह बताया है। पशुपालकों का कहना है कि एक दुधारू पशु को पालना अब पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। पशु को चारा खिलाने से लेकर फीड देने, मजदूरी, इलाज और गर्भधारण तक लगातार खर्च करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई बार पशु बीमार पड़ जाए तो हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च हो जाता है। इसके बावजूद लंबे समय से दूध की पुराने दाम पर ही बिक्री की जा रही थी, जिससे पशुपालकों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा था। अब पशुपालकों ने भैंस के दूध का भाव 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये और गाय के दूध का भाव 35-40 रुपये से बढ़ाकर करीब 60 रुपये प्रति लीटर तय किया है।
विज्ञापन

पशु पालना ही चुनौती : पशुपालक राजेश ने बताया कि एक पशु को तैयार करने में महीनों की मेहनत लगती है। पशुपालक रविंद्र का कहना है कि रोजाना के खर्च के अलावा बीमारी का खर्च अलग है। पशुपालक सुरेश ने बताया कि एक पशु अगर बीमार हो जाए तो सिर्फ दवा का खर्च देखकर ही परेशानी बढ़ जाती है। ब्यूरो/संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed