{"_id":"6b0998c75fb3d1e44b05691d","slug":"video-the-sd-college-ambala-team-defeated-the-piit-panipat-team-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडी कॉलेज अंबाला की टीम ने पीआईआईटी पानीपत की टीम को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी कॉलेज अंबाला की टीम ने पीआईआईटी पानीपत की टीम को हराया
करनाल। राज्य स्तरीय अंतर-महाविद्यालय बैडमिंटन एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय के शाका मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन 27 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उच्चतर शिक्षा निदेशालय हरियाणा की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबले में महिलाओं में एसडी कॉलेज अंबाला की टीम ने पीआईआईटी पानीपत की टीम को हराका सैमीफाइनल में जगह बनाई। ऐसे ही टीआरजीसी सोनीपत की टीम ने राजकीय महिला महाविद्यालय करनाल को हराया और एनआईआईएलएम कैथल की टीम ने डीएन हिसार की टीम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं पुरूषों के मुकाबे में गरुनानक खालसा काॅलेज यमुनानगर की टीम ने डीएन हिसार की टीम को हराया और एनआईआईएलएम कैथल की टीम ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में प्रदेश से कुल 18 महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य-अतिथि विधायक जगमोहन आनंद व मेयर रेनू बाला गुप्ता के स्वागत एवं खिलाड़ियों के मार्च पास्ट के साथ हुआ। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों से आई खिलाड़ियों की टीमों ने अनुशासन, एकता और खेल भावना का परिचय देते हुए मार्च पास्ट में हिस्सा लिया। इसके पश्चात सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी और आपसी सौहार्द के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ दिलाई गई। विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को पहचानते हैं और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए समान अवसर एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन अनुशासन, मेहनत और निरंतर प्रयास ही खिलाड़ी की वास्तविक पहचान बनाते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।