{"_id":"6ac116fb32a101d13c0ee044","slug":"video-laddus-distributed-in-the-district-following-the-indian-hockey-teams-medal-win-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने पर जिले में बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय हॉकी टीम के पदक जीतने पर जिले में बांटे लड्डू
करनाल। एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमों द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम करने पर जिले के हॉकी के खिलाड़ियों और कोचों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह और हॉकी कोच बृज भूषण ने युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बधाई दी। स्वर्ण पदक की खबर मिलते ही हॉकी मैदान में अभ्यास कर रहे युवा खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। मिठाई बांटने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों ने भारत माता की जय और भारतीय हॉकी टीम जिंदाबाद के नारे लगाए। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बतायाकि एशियाई खेलों में भारतीय महिला और पुरुष दोनों टीमों का स्वर्ण पदक जीतना देश के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे खिलाड़ियों ने मैदान पर जो अनुशासन और जज्बा दिखाया है, वह काबिले तारीफ है।
हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि यह जीत देश के युवा हॉकी खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। भारतीय टीमों के इस प्रदर्शन से साबित होता है कि सही दिशा में की गई कड़ी मेहनत हमेशा रंग लाती है। आने वाले समय में जिले से भी कई बेहतरीन खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।