{"_id":"6ac0b0197396bda70c0699fd","slug":"distressed-over-not-finding-work-in-karnal-a-young-man-committed-suicide-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल: काम न मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिवार दिल्ली तो घर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: काम न मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या, परिवार दिल्ली तो घर में मिला शव
Sat, 03 Oct 2026 01:04 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:04 PM IST
सार
परिजनों के मुताबिक, नवीन 10वीं तक पढ़ा था और काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहा था। काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहता था। हालांकि उसने परिवार के लोगों से अपनी परेशानी के बारे में खुलकर बात नहीं की थी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सैदपुरा इलाके में 26 वर्षीय युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक का शव शुक्रवार देर शाम घर में मिला। घटना के समय वह घर पर अकेला था। परिजनों के अनुसार, युवक काफी समय से काम नहीं मिलने के कारण परेशान रहता था।
मृतक की पहचान नवीन शर्मा के रूप में हुई है। उसके पिता गौरी शंकर ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य दिल्ली गए हुए थे। नवीन की मां की तबीयत खराब होने के कारण उनका वहां इलाज चल रहा था। नवीन भी कुछ समय पहले परिवार से मिलने दिल्ली गया था, लेकिन बाद में करनाल स्थित घर लौट आया था।
रविवार को पिता हिसार से काम निपटाकर देर शाम सैदपुरा स्थित घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की के रास्ते अंदर जाकर देखा तो नवीन मृत अवस्था में मिला।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, नवीन 10वीं तक पढ़ा था और काफी समय से रोजगार की तलाश कर रहा था। काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान रहता था। हालांकि उसने परिवार के लोगों से अपनी परेशानी के बारे में खुलकर बात नहीं की थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।