{"_id":"69217c6f5b274ad4f8060a4a","slug":"video-kirtan-darbar-will-be-organised-in-karnal-today-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में आज होगा कीर्तन दरबार का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा डेरा कर सेवा में रविवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए इक ओंकार मीडिया के प्रबंध निदेशक प्रीतपाल सिंह पन्नु, दशमेश अखाड़ा व इंटरनेशनल सीख फ़ोरम से गुरतेज सिंह खालसा में बताया कि कल 23 नवंबर रविवार को डेरा कार सेवा में बाबा सुखा सिंह जी के मार्गदर्शन में सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक गुरु तेग बहादुर जी की सम्पूर्ण बानी का अखंड कीर्तन समागम रखा गया है।
इस महान गुरमत समागम में गुरु तेग़ बहादुर जी द्वारा 15 रागों में उच्चारित 59 शब्दों व 57 श्लोकों का कीर्तन होगा व तत्पश्चात सम्पूर्ण बानी की सार रूप में कथा सिंह साहेब ज्ञानी हरपाल सिंह, फतेहगढ़ साहिब वालों द्वारा की जाएगी।
समागम में सिख पंथ के सर्वोच्च आस्थान सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई भूपिंदर सिंह, हजूरी रागी भाई जबरतोड़ सिंह के साथ साथ भाई गुरदेव सिंह ऑस्ट्रेलिया वाले व भाई जगमोहन सिंह पटियाला वाले गुरु कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। डेरा कार सेवा से गुरसेवक सिंह ने बताया कि कल के समागम में गुरु का लंगर सुबह से रात तक अटूट बरतेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।