Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Yogita first in girls' high jump, Tony first in boys'

Karnal News: लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
Yogita first in girls' high jump, Tony first in boys'
लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम - फोटो : लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम
- पीएम श्री स्कूल ने कर्ण स्टेडियम में कराई ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पीएम श्री स्कूल की ओर से सोमवार को कर्ण स्टेडियम में ब्लॉक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में जिले के छह ब्लॉक से करीब 200 खिलाड़ियों ने लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। इन स्पर्धाओं में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर और 4x100 मीटर रिले दौड़ शामिल थीं। महिलाओं की ऊंची कूद में योगिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं पलवी द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कों की ऊंची कूद में टोनी प्रथम और कार्तिक द्वितीय रहे।
प्रधानाचार्य सतबीर ने बताया कि पीएम श्री स्कूलों का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ खेल में आगे बढ़ाना है। साथ ही, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखरने का बेहतरीन मंच मिला है। सतबीर ने जोर दिया कि खेल केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ नहीं रखते, बल्कि ये बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन

प्रमुख स्पर्धाओं के विजेता
लड़कों की लंबी कूद में सत्यम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नमन इस स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबी कूद में आंचल प्रथम और मनजीत द्वितीय रहीं। गोला फेंक में लड़कों की श्रेणी में शिवम ने प्रथम और कर्ण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिताओं के परिणाम
लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में मनजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में वंश राणा विजेता रहे। 200 मीटर दौड़ में लड़कियों की श्रेणी में वंशिका प्रथम रहीं। इसी तरह, लड़कों की 200 मीटर दौड़ में जतीन ने पहला स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य सतबीर ने यह भी बताया कि यहां से चयनित खिलाड़ी जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम

लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम- फोटो : लड़कियों की ऊंची कूद में योगिता, लड़कों में टोनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed