{"_id":"6a93f013f341afd846023af3","slug":"video-harsh-encounter-case-mla-jagmohan-anand-apologizes-to-the-ror-community-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हर्ष एनकाउंटर मामला: विधायक जगमोहन आनंद ने रोड समाज से मांगी माफी, सीबीआई जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी, फैसले का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष एनकाउंटर मामला: विधायक जगमोहन आनंद ने रोड समाज से मांगी माफी, सीबीआई जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री के सामने रखी, फैसले का इंतजार
करनाल। हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड समाज की ओर से रखी गई तीन मांगों में से विधायक जगमोहन आनंद द्वारा समाज से माफी मांगने की मांग रविवार को पूरी हो गई है। इसी संबंध में रोड समाज ने पत्रकार वार्ता कर पूरे घटनाक्रम और सरकार के समक्ष रखी गई मांगों की जानकारी दी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि एनकाउंटर की सीबीआई जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की दो मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचाया जा चुका है। फिलहाल विधानसभा का सत्र चल रहा है। सत्र समाप्त होने के बाद सरकार की कार्रवाई देखने के बाद समाज आगामी रणनीति तय करेगा।
रोड समाज के पदाधिकारियों के अनुसार, समाज की ओर से तीन प्रमुख मांगें रखी गई थीं। इनमें करनाल विधायक जगमोहन आनंद द्वारा समाज से माफी मांगना, हर्ष एनकाउंटर मामले की सीबीआई से जांच करवाना और मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल था। विधायक की ओर से माफी मांगने के बाद समाज ने इस मांग को पूरा मान लिया है। बाकी दोनों मांगों को लेकर सरकार के रुख का इंतजार किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।