{"_id":"6a945392f95716c90e06551b","slug":"beeru-murder-case-karnal-news-c-18-1-knl1036-981087-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरू वाल्मीकि हत्याकांड: परिजनों ने की बैठक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड: परिजनों ने की बैठक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड: परिजनों ने की बैठक, बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मां-पिता बोले- पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट, बहन ने कहा- सोशल मीडिया पर भाई को बदनाम किया जा रहा
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को परिजनों और समाज के लोगों ने हंसी रोड स्थित श्मशान घाट में बैठक की। इसमें परिजनों ने पुलिस से मामले में नामजद अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं बीरू की मां ममता और पिता टोनी ने अब तक की पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए पुलिस प्रशासन और करनाल विधायक जगमोहन आनंद का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनके साथ 36 बिरादरी खड़ी है।
बीरू की मां ममता ने आरोप लगाया कि हत्याकांड की साजिश में वंश उर्फ शूटर निवासी समाना बाहु, योगेश कपूर निवासी नीलोखेड़ी, कुनाल पाल निवासी बालाजी कॉलोनी, निन्जा निवासी रंबा और नैंसी जाटनी निवासी कुरुक्षेत्र शामिल हैं। उनका आरोप है कि आरोपियों की ओर से फोन कॉल और सोशल मीडिया के माध्यम से धमकियां भी दी जाती थीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हत्या से करीब एक माह पहले फूसगढ़ निवासी संजय और कर्ण विहार निवासी एक अन्य व्यक्ति ने साजिश के तहत एक युवक को हथियार उपलब्ध कराया था।
परिजनों के अनुसार, मामले में पुलिस ने अब तक योगेश कपूर को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य नामजद आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बैठक में परिजनों ने पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने और हत्याकांड की साजिश में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
मेरा भाई बदमाश नहीं, समाज सेवा करता था -
बैठक में बीरू की बहन ने कहा कि इंटरनेट मीडिया पर उनके पास ऐसे कमेंट आ रहे हैं, जिनमें उनके भाई को बदमाश बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीरू बदमाश नहीं था, बल्कि समाज सेवा से जुड़ा हुआ था। उन्होंने लोगों से बिना पूरी जानकारी के सोशल मीडिया पर किसी के बारे में टिप्पणी नहीं करने की अपील की।
बीरू की मां ममता और पिता टोनी ने कहा कि उन्हें पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भरोसा है और वे कार्रवाई से संतुष्ट हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ने की मांग की। परिजनों ने कहा कि न्याय की लड़ाई में 36 बिरादरी उनके साथ है और जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, उनकी मांग जारी रहेगी।