Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Sufiana Qawwali enthralled the audience

Karnal News: सूफियाना कव्वाली ने बांधा समां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sufiana Qawwali enthralled the audience
बू अली शाह कलंदर के वार्षिक मेले के दौरान सूफियाना महफिल में बू अली शाह कलंदर की शान में कसीदे
करनाल। कलंदरी गेट स्थित बू अली शाह कलंदर की दरगाह में वार्षिक मेले का आयोजन हुआ। सूफियाना कव्वालियों ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति और सूफी रंग में सराबोर रखा। इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत कव्वालियों ने भी लोगों में जोश भर दिया।
विज्ञापन

सूफी कव्वाल चांद अफजल कादरी ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। उन्होंने ''''''''लहू अपना दे दूं चमन के लिए, मेरी जान जाए वतन के लिए'''''''' जैसी देशभक्ति कव्वाली पेश की। इस कव्वाली पर पूरा दरबार तालियों से गूंज उठा। देश की सलामती और खुशहाली के लिए श्रद्धालुओं ने दुआएं मांगी। इसके बाद उन्होंने ''''''''न कलियां खिलतीं, न गुल मुस्कुराते'''''''' जैसे सूफियाना कलाम भी सुनाए। ''''''''मोहम्मद न होते तो कुछ भी न होता'''''''' और ''''''''हर मर्ज की दवा है मोहम्मद के शहर में'''''''' कव्वालियां भी खूब सराही गईं।
विज्ञापन

पानीपत से आए कव्वाल फारूख शाहरुख कलंदरी ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने ''''''''बू अली शाह कलंदर बुहावी वाले तेरे करम से'''''''' कव्वाली पेश की। इसके साथ ही ''''''''बू अली शाह तेरा दामन न छोड़ेंगे'''''''' कव्वाली के माध्यम से कलंदर साहिब की शान में कसीदे पढ़े। उनकी प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्ति में लीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



दरगाह की भव्य सजावट
मेले के अवसर पर बू अली शाह कलंदर की दरगाह को रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। सभी धर्मों के श्रद्धालु देर रात तक दरगाह पर माथा टेकने पहुंचे। उन्होंने अपनी मन्नतें मांगी और दुआएं कीं। कार्यक्रम के दौरान गुरु महाराज रामकरण और गद्दीनशीन रवि सांई ने कव्वालों को सम्मानित किया। अन्य गणमान्य लोगों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।

बू अली शाह कलंदर के वार्षिक मेले के दौरान सूफियाना महफिल में बू अली शाह कलंदर की शान में कसीदे

बू अली शाह कलंदर के वार्षिक मेले के दौरान सूफियाना महफिल में बू अली शाह कलंदर की शान में कसीदे

बू अली शाह कलंदर के वार्षिक मेले के दौरान सूफियाना महफिल में बू अली शाह कलंदर की शान में कसीदे

बू अली शाह कलंदर के वार्षिक मेले के दौरान सूफियाना महफिल में बू अली शाह कलंदर की शान में कसीदे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed