Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The rural women's sports competition will take place on Monday.

Kaithal News: ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को होगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
The rural women's sports competition will take place on Monday.
राजौंद। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजौंद के खेल मैदान में ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कंचन बाला ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं के लिए दो आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 300 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं साइकिल दौड़ आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डिस्क थ्रो एवं 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को क्रमश: 2100, 1100 और 750 रुपये की नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed