Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the mens football category, the Chika team finished first, while in the womens category, the Seevan team took the top spot.

Kaithal News: फुटबॉल के पुरुष वर्ग में चीका और महिलाओं में सीवन की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
In the mens football category, the Chika team finished first, while in the womens category, the Seevan team took the top spot.
विजेता ​खिलाड़ियों के साथ मुख्याति​थि व अन्य। संवाद
गुहला-चीका। सांसद खेल महोत्सव 2.0 के तहत गुहला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

तीन दिन तक चली प्रतियोगिताओं में कबड्डी, हॉकी, रस्साकशी, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, जूडो और एथलेटिक्स सहित 11 खेलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। फुटबॉल के पुरुष वर्ग में चीका और महिला वर्ग में सीवन की टीम ने बाजी मारी। क्रिकेट में पुरुष वर्ग का खिताब बडसुई की टीम ने जीता। वॉलीबॉल के पुरुष वर्ग में पीडल और महिला वर्ग में एसएमवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम विजेता बनी।
शुक्रवार को फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। कबड्डी, हॉकी और फुटबॉल में चीका व आसपास की टीमों ने खिताब जीते, जबकि भागल की टीम ने भी दो स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सांसद नवीन जिंदल की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कबड्डी के पुरुष वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भागल की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि महिला वर्ग में भूंसला की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

हॉकी के महिला और पुरुष दोनों वर्गों में चीका की टीमों ने खिताब अपने नाम किए। रस्साकशी के पुरुष वर्ग में भागल और महिला वर्ग में एसएमवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिगढ़ किंगन की टीम प्रथम रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना उद्देश्य : सांसद नवीन जिंदल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य गांवों और कस्बों में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना है। समापन अवसर पर एसडीएम गुहला मनीष यादव, डीएमसी कैथल कपिल शर्मा, नगरपालिका चीका के पूर्व चेयरमैन तरसेम गोयल, रवि तारांवाली, सरदार जोगा सिंह, संदीप सैनी, रामस्वरूप जिंदल, नसीब कक्हेड़ी, जयभगवान शर्मा बापुर, सुभाष ठाठी, संजीव कुमार, चमकीला हंस मौजूद रहे।

विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्यातिथि व अन्य। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed