Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Unidentified persons broke the stairs at the Jind State Queen's mansion during the night.
{"_id":"6aca48048e64503dd80104f7","slug":"video-unidentified-persons-broke-the-stairs-at-the-jind-state-queens-mansion-during-the-night-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद रियासत की रानी की कोठी की रात को अज्ञात ने तोड़ी सीढि़यां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रियासत की रानी की कोठी की रात को अज्ञात ने तोड़ी सीढि़यां
जींद। जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर की कोठी के बाहर शुक्रवार रात को अज्ञात लोगों ने सीढि़यों को गिरा दिया। जब शोर सुनकर रानी बाहर आई तो वहां पर कोई नहीं मिला। इसकी जानकारी डायल 112 पर दी गई। इसके बाद रात को पुलिस ने गश्त जारी रखी।
रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि शुक्रवार को रात लगभग 11 बजे वह अंदर सो रही थी। इस दौरान उनकी कोठी के अंदर के दरवाजे बंद थे। उनको शोर सुनाई दिया कि कोठी के बाहर कोई घटना हुई है। जब वह रात को बाहर आई तो मुख्य गेट के बाहर सीढि़यों की दीवार टूटी हुई मिली। इस बारे में उन्होंने तुंरत डायल 112 को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कोई नहीं मिला। हालांकि डायल 112 की गाड़ी रात को कोठी के बाहर गश्त जारी रखी। रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि वह रविवार को अज्ञात के खिलाफ कोठी पर हमला करके दीवार गिराने की शिकायत देगी। आरोपी कौन हैं, किस वाहन में आए। इसके बारे में उनको कोई जानकारी नहीं।
बाक्स
एक दिन पहले रानी इंद्रजीत समेत पांच लोगों के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। रानी इंद्रजीत ने इस मामले को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है कि यह कार्रवाई उनको डराने या धमकाने के लिए की है या किन्हीं अन्य लोगों की यह शरारत है।
बाक्स
इस मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिलेगी तो इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
--मनीष सदर थाना प्रभारी जींद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।